केंद्रीय कृषि मंत्री की मां का निधन: 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे करीब 76 वर्ष की थीं।
सांस संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था
पिछले एक सप्ताह से उन्हें सांस संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए
काशीबाई के निधन की खबर मिलते ही मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए। शुक्रवार को उन्हें रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन परिवार में शोक की इस घड़ी के चलते अब वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनके आगामी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।
पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय काशीबाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत, जिला सीहोर में किया जाएगा। निधन की सूचना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
काशीबाई पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।
बचपन में मां को खो दिया था शिवराज ने
शिवराज सिंह चौहान की पहली मां का नाम सुंदरबाई था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद परिवार और बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी को देखते हुए उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरी शादी की थी। काशीबाई ने परिवार को संभाला और बच्चों के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परिवार के बच्चों का किया पालन-पोषण
परिवार में शिवराज सिंह चौहान के अलावा नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान हैं। वहीं, काशीबाई के एक बेटे वरुण सिंह चौहान हैं, जो पेशे से वकील हैं। काशीबाई भोपाल के साकेत नगर में निवास कर रही थीं। परिवार के लिए वे लंबे समय तक एक मजबूत सहारा बनी रहीं।
निधन के चलते राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम निरस्त
काशीबाई के निधन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित थी।
हालांकि, पारिवारिक शोक के कारण वे इसमें शामिल नहीं होंगे। उनके अन्य आगामी कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है।
काशीबाई के निधन से चौहान परिवार में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा।
संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या

देखिये वीडियो, भाजपा की पदयात्रा में भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता:मंच पर मौजूद मंत्री हुए नाराज; पुलिस से कहा- पकड़ो इन्हें

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत से पहले बनाया वीडियो, इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा:महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी; पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

देखिये वीडियो, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू:सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन और व्यापारी; मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के 27 वर्षीय युवक की मौत:तीन दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था तिलक

तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक; गैस की दुकान भी जली

देखिये वीडियो, घर में घुसकर पार्षद पति पर हमला:चाकू से फाड़ा बोर्ड; जमकर की तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!