मानसून की सुस्ती ने बिगाड़ा किचन का बजट: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान; टमाटर सबसे ज्यादा महंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और मानसून की धीमी रफ्तार का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। प्रदेशभर की मंडियों में हरी सब्जियों की आवक तेजी से घटने लगी है, जिसके चलते टमाटर, गिलकी, लौकी, पालक और बैंगन जैसी रोजमर्रा की सब्जियां महंगी हो गई हैं।
टमाटर 60 रुपए किलो
हालात यह हैं कि कई शहरों में टमाटर 60 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि अन्य हरी सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि मौसम की मार और आपूर्ति में आई कमी के कारण बाजार में सब्जियों की उपलब्धता घट गई है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर ने कीमतों को अचानक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
टमाटर सबसे ज्यादा महंगा
इंदौर की चोइथराम मंडी के व्यापारियों के अनुसार इस समय टमाटर की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। रिटेल बाजार में टमाटर 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा गिलकी 60 रुपए, बैंगन 60 रुपए, पालक 40 से 50 रुपए और लौकी 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में स्थिरता आने तक कीमतों में राहत की संभावना कम है।
राजस्थान से सप्लाई बंद
सब्जियों की महंगाई का प्रमुख कारण पड़ोसी राज्यों से आने वाली सप्लाई में कमी माना जा रहा है। सामान्यतः राजस्थान से बड़ी मात्रा में सब्जियां मध्यप्रदेश की मंडियों में पहुंचती हैं, लेकिन भीषण गर्मी के कारण वहां कई क्षेत्रों में फसलें समय से पहले खराब हो गईं। इसके चलते राजस्थान से आने वाली आपूर्ति लगभग ठप हो गई है।
महाराष्ट्र पर बढ़ी निर्भरता
अब प्रदेश की अधिकांश मंडियां महाराष्ट्र से आने वाली सब्जियों पर निर्भर हैं। हालांकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी और मौसम की अनिश्चितता के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे बाजार में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं।
इंदौर मंडी में सुविधाओं की कमी भी बनी वजह
व्यापारियों का आरोप है कि देश की बड़ी मंडियों में शामिल इंदौर की चोइथराम मंडी में आज भी पर्याप्त भंडारण और संरक्षण सुविधाएं नहीं हैं। मंडी में न तो पर्याप्त शेड हैं और न ही सब्जियों को सुरक्षित रखने की आधुनिक व्यवस्था। तेज धूप में खुले में रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे नुकसान बढ़ता है और उसका असर सीधे कीमतों पर पड़ता है।
आवक घटी, मांग बरकरार
सामान्य दिनों में जहां चोइथराम मंडी में प्रतिदिन 100 से 200 वाहन सब्जियां लेकर पहुंचते थे, वहीं इन दिनों यह संख्या घटकर 20 से 25 वाहनों तक सीमित रह गई है। दूसरी ओर मांग में कोई खास कमी नहीं आई है, जिससे बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
व्यापारियों और कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं होता और नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक सब्जियों के दामों में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!