शराब सिंडिकेट के छह वाहन जब्त अब फाइनेंसरों और रसूखदारों की बारी: टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पाटेंद्र जायसवाल से लेनदेन के दस्तावेज मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

केरम सिंह के फाइनेंसर, पार्टनर और शहर से खरीदे वाहनों की पड़ताल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या ने अवैध शराब के उस नेटवर्क का खुलासा कर दिया हैं, जिसमें सिर्फ शराब के ठेकेदार और तस्कर ही नहीं, बल्कि फाइनेंसर, वाहन खरीदार और रसद जुटाने वाले मददगार के भी शामिल होने की आशंका है।
पुलिस की जांच अब शराब की खेप पकड़ने से आगे बढ़कर इस पूरे सिंडिकेट की आर्थिक ताकत और उसके पीछे खड़े लोगों तक पहुंचने पर टिक गई है। टिमरनी की शराब दुकानों में इस्तेमाल होने वाले छह वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार ठेकेदार पाटेंद्र जायसवाल से लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। दूसरी ओर आरोपी केरम सिंह के फाइनेंसरों और साझेदारों के नाम सामने आने के बाद पुलिस उनके आर्थिक लेनदेन और कारोबारी संबंधों की पड़ताल कर रही है। सवाल अब सिर्फ यह नहीं है कि शराब गुजरात कैसे पहुंचती थी, बल्कि यह भी है कि इस अवैध कारोबार में पैसा कौन लगा रहा था और पूरा नेटवर्क किन लोगों के दम पर चल रहा था।
पुलिस ने टिमरनी की शराब दुकानों में इस्तेमाल होने वाले छह वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि अवैध शराब के परिवहन के लिए केरम सिंह इंदौर से मिनी ट्रक (आयशर) खरीदता था। उसने अलग-अलग समय पर कई गाड़िया खरीदी थीं, जिनका इस्तेमाल शराब की खेप गुजरात पहुंचाने में भी किया जाता था।
केरम सिंह इंदौर की शराब दुकानों से भी अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात भिजवाता था। पुलिस अब जब्त वाहनों के दस्तावेज, खरीद की रकम, भुगतान के माध्यम और उनके वास्तविक इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है। जांच का अहम बिंदु यह है कि इन गाड़ियों की खरीद में पैसा किसने लगाया और इनके संचालन से होने वाले लेनदेन का हिसाब कौन रखता था।
पाटेंद्र के दस्तावेजों से खंगाला जा रहा आर्थिक नेटवर्क... टिमरनी शराब दुकानों के लाइसेंसी ठेकेदार पाटेंद्र जायसवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके पास से लेनदेन से संबंधित कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों और कारोबारी लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।
पाटेंद्र की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर दोबारा रिमांड मांगने की तैयारी में है। जांच में यह जानकारी भी मिली कि पाटेंद्र की खातेगांव, बड़वानी, खरगोन और इंदौर के न्यायिक क्षेत्र के और कई पुलिस अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। अब जांच टीम को उसके प्रभावशाली संपर्कों और नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।
अहमदाबाद से दस्तावेज लेकर लौटी टीम... शराब तस्करी का नेटवर्क टिमरनी से आलीराजपुर और फिर गुजरात तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। केरम सिंह टिमरनी की शराब दुकानों से शराब लेकर आलीराजपुर पहुंचाता था। वहां जंगल में शराब उतार दी जाती थी।
इसके बाद जंगल के रास्तों से खेप गुजरात बॉर्डर के पार पहुंचाई जाती थी। आलीराजपुर पहुंचने पर भगौरा से नया ड्राइवर गाड़ी संभाल लेता था। इससे परिवहन में शामिल लोगों और वाहनों की पहचान छिपाने में मदद मिलती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की फॉरवर्ड लिंक तलाश रही है।
अहमदाबाद गई टीम लौट आई है। वहां से कुछ दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किया गया है। हालांकि गुजरात में शराब की सप्लाई कौन संभालता था, इसकी कड़ियां अभी जुड़ना बाकी हैं।
तीन आरोपी जेल में, बाकी से पूछताछ जारी... टीआई हत्याकांड में विजय राव, भूपेंद्र राणा और संदीप को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य पुलिस रिमांड पर हैं।
पाटेंद्र से पूछताछ के बाद अब उसकी रिमांड बढ़ाने की तैयारी है। पुलिस अलग-अलग आरोपियों से घटनाक्रम, शराब परिवहन, वाहनों की खरीद, आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े संपर्कों की पूछताछ कर रही है।
केरम के पीछे कौन लगा रहा था पैसा?
जांच में भाभरा के नारायण अरोरा और सालिग के नाम केरम सिंह के फाइनेंसर के रूप में सामने आए हैं। सालिग का बसों का कारोबार बताया जा रहा है। वहीं पता चला है कि केरम सिंह का समर्थक और अवैध शराब परिवहन के कारोबार में उसका साझेदार प्रकाश है।
पुलिस को इन सभी की भूमिका और केरम सिंह के साथ उनके आर्थिक संबंधों की पड़ताल करना चाहिए। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि शराब परिवहन के लिए वाहनों की व्यवस्था, ईंधन, ड्राइवर और अन्य खर्चों का इंतजाम कौन करता था।
मनीष जायसवाल के कारोबारी संपर्क भी जांच के दायरे में
मामले में रिमांड पर चल रहा छोटा बांगड़दा, इंदौर निवासी मनीष जायसवाल कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और पाटेंद्र जायसवाल का टिमरनी शराब दुकान में पार्टनर है। उसकी इंदौर के बड़े शराब कारोबारी रिंकू भाटिया से भी नजदीकी है।
पुलिस अब मनीष के कारोबारी संपर्कों और शराब परिवहन के नेटवर्क में उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। वहीं केरम सिंह को लेकर आलीराजपुर गई टीम भी स्थानीय संपर्कों और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
हालांकि पता चला है कि पुलिस की जांच आलीराजपुर में जाकर थम गई। उसे आगे की लिंक नहीं मिल रही है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!