6 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मिली; पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम।
हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के करीब छह निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद पुलिस, स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।
धमकी मिलने के तुरंत बाद सभी प्रभावित स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया और सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को स्कूल परिसरों से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और SDRF मौके पर
पुलिस के अनुसार, हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को स्कूल परिसरों में तैनात किया गया है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
पुलिस ने जिन स्कूलों के नाम कुंसकपालन स्कूल, डीएलएफ फेज-1, शिव नादर स्कूल, डीएलएफ फेज-1, लांसर्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-53, हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल, सेक्टर-64, श्रीराम अरावली स्कूल, पाथवे वर्ल्ड स्कूल, बादशाहपुर के पास शामिल है।
सुबह 7:10 बजे आया धमकी भरा ईमेल
स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, सभी स्कूलों को सुबह करीब 7:10 बजे एक ही तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी गई।
अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, एहतियातन जांच जारी है और पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस और जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!