खबर
Top News

लॉरेंस कनेक्शन की तलाश में गुजरात तक पहुंची एसआईटी!: भाजपा पदाधिकारी धर्मेंद्र झाला से घंटों पूछताछ अब हो सकते हैं गैंग को लेकर नए खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
लॉरेंस कनेक्शन की तलाश में गुजरात तक पहुंची एसआईटी!

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क की जांच अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुजरात के अहमदाबाद से भाजपा से जुड़े बताए जा रहे पदाधिकारी धर्मेंद्र झाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

सूत्रों के मुताबिक कई घंटों चली इस पूछताछ में लॉरेंस गैंग से जुड़े संदिग्ध संपर्कों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और कुछ अहम व्यक्तियों से रिश्तों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो गिरफ्तारी की पुष्टि की है और न ही पूछताछ के निष्कर्ष सार्वजनिक किए हैं, लेकिन जांच एजेंसियों की गतिविधियों ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

विभिन्न प्रदेशों में नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एसआईटी: सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की एसआईटी पिछले कई महीनों से लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क की उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जो मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात तक फैली हुई बताई जा रही हैं। इसी जांच के दौरान पहले राजपाल और राहुल बाबा को पकड़ा गया था। राहुल बाबा के मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में कई नए नाम सामने आए, जिनमें अहमदाबाद निवासी धर्मेंद्र झाला का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों का फोकस कुछ प्रमुख बिंदुओं पर रहा। इसमें राहुल बाबा और धर्मेंद्र झाला के बीच कितनी बार संपर्क हुआ?,बातचीत का विषय क्या था?क्या किसी गैंग सदस्य की आर्थिक, सामाजिक या अन्य प्रकार से मदद की गई? किन-किन नंबरों पर लगातार संपर्क बना हुआ था? क्या लॉरेंस नेटवर्क से जुड़े किसी व्यक्ति से प्रत्यक्ष मुलाकात हुई थी? क्या सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉलिंग एप्स का इस्तेमाल किया गया? सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसियों के पास कुछ तकनीकी साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिनके आधार पर पूछताछ आगे बढ़ाई गई।

अहमदाबाद से इंदौर तक चला ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, एसआईटी प्रभारी टीआई नीरज मेढ़ा अपनी टीम के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे। वहां स्थानीय एजेंसियों के सहयोग से धर्मेंद्र झाला से पूछताछ की गई। बाद में उसे इंदौर लाए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।क्राइम ब्रांच पहले ही कई जेलों में बंद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि लॉरेंस गैंग केवल अपराधियों के नेटवर्क के जरिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय संपर्कों और सहयोगियों के माध्यम से भी अपनी गतिविधियां संचालित करता है। इसी कारण पुलिस अब हर उस व्यक्ति की भूमिका खंगाल रही है जिसका नाम कॉल रिकॉर्ड या अन्य डिजिटल साक्ष्यों में सामने आ रहा है।

पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली
सूत्रों का कहना है कि एसआईटी को पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनका तकनीकी सत्यापन किया जा रहा है। यदि कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य दस्तावेजी प्रमाण एक-दूसरे से मेल खाते हैं तो आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ या कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धर्मेंद्र झाला केवल एक संपर्क सूत्र था या जांच एजेंसियों को उसके जरिए लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क की कोई बड़ी कड़ी हाथ लगी है। इसका्र जवाब एसआईटी की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे के बाद ही सामने आएगा।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 1 hour ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 1 hour ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 1 hour ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 1 hour ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 1 hour ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 2 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 2 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 2 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 2 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 2 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 2 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 2 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 3 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 3 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 3 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 3 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 3 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 3 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!