फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार: राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने राजकुमार मिल के पास से 4.118 किलोग्राम गांजे के साथ 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदय डगला उर्फ मोनू निवासी तुकोगंज के रूप में हुई है। वह 11वीं तक पढ़ा है और फोटोग्राफी का काम करता है। जब्त गांजे की कीमत करीब 41 हजार रुपए बताई गई है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सब्जी मंडी तिराहे पर राजकुमार मिल के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के नजदीक एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लेकर बैठा दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर वह घबराने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से 4.118 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास रखा गांजा जब्त किया है।
मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। अब उससे गांजा कहां से लाया गया था, किसे सप्लाई किया जाना था और इस कारोबार में कौन-कौन शामिल हैं, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपी से जुड़े सप्लायर और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
इस साल 182 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 81 मामलों में 182 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में 3.3747 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 3 85.12 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 4.32 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।
संबंधित समाचार

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा:काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!