मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही: जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला चर्मकार समाज में गबन का
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री महाराष्ट्र चर्मकार समाज संस्था में 5.50 लाख रुपए की कथित वित्तीय अनियमितता और राशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मामले में आरोपित अध्यक्ष शरद सातपुते और कोषाध्यक्ष शशिकांत नन्नौरे को जिला सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली।
15वें अपर सत्र न्यायाधीश नरसिंह बघेल की अदालत ने दोनों की द्वितीय नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले के तथ्यों, लेखा परीक्षण रिपोर्ट और जारी विवेचना को ध्यान में रखते हुए जमानत देना उचित नहीं माना।
जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर 2025 की लेखा परीक्षण रिपोर्ट में अध्यक्ष शरद सातपुते के व्यक्तिगत बैंक खाते में संस्था के खाते से तीन बार में कुल 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाने का उल्लेख है।
वहीं, कोषाध्यक्ष शशिकांत नन्नौरे के खाते में पांच लेन-देन के माध्यम से कुल 1 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर होने की बात सामने आई। आदेश में कहा गया है कि ये निकासी रोकड़ बही यानी कैशबुक में दर्ज हैं।
मामले में कुल 5.50 लाख रुपए के कथित गबन का आरोप है और विवेचना अभी जारी है। जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दोनों आरोपितों की उम्र, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का हवाला दिया।
उनका तर्क था कि संस्था के खर्चों का भुगतान उन्होंने नकद किया था और बाद में राशि की प्रतिपूर्ति अपने खातों में प्राप्त की थी। दूसरी ओर, आपत्तिकर्ता की ओर से जमानत का विरोध करते हुए संस्था की राशि के कथित गबन का मुद्दा उठाया गया।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। इस फैसले से फिलहाल दोनों आरोपियो को जमानत नहीं मिल सकी है।
यह था मामला
श्री महाराष्ट्र चर्मकार समाज संस्था में आर्थिक अनियमितताओं और संस्था की राशि के कथित दुरुपयोग की शिकायत पर पंढरीनाथ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज किया है।
इसमें अध्यक्ष शरद सातपुते, उपाध्यक्ष चेतन सोनाने, कोषाध्यक्ष शशिकांत नन्नौरे और सहसचिव दिवाकर शिंदे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316 (5) और 3(5) का केस दर्ज किया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि संस्था की राशि का सीधे संस्था के बैंक खाते से भुगतान करने के बजाय पदाधिकारियों के व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया गया। साथ ही लेजर, कैशबुक, बिल और वाउचर सहित लेखा रिकॉर्ड के संधारण में भी अनियमितताएं सामने आईं।
संबंधित समाचार

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा:काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!