चांदी ने बनाया इतिहास: एक दिन में 19700 की लगाई छलांग; जानिए ताजा कीमत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी ने निवेशकों के साथ-साथ बाजार विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। जिस उछाल को अब तक दुर्लभ माना जाता था, वह अब हकीकत बन चुका है।
शनिवार, 27 दिसंबर को इंदौर के सर्राफा बाजार में चांदी एक ही दिन में 19700 उछलकर 2.53 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
2025 में 150% से ज्यादा महंगी हुई चांदी
MCX के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में 150 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का भाव 75 डॉलर प्रति औंस के पार निकल चुका है।
खास बात यह है कि यह तेजी किसी डर, युद्ध या सट्टेबाजी का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत बुनियादी कारण हैं।
ये बना बड़ा कारण
चांदी लंबे समय से स्ट्रक्चरल डेफिसिट की स्थिति में है, यानी बाजार में इसकी मांग, उपलब्धता से कहीं ज्यादा है। उद्योग रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में वैश्विक स्तर पर 100 मिलियन औंस से ज्यादा की कमी रहने की आशंका है।
चूंकि चांदी मुख्य रूप से कॉपर, जिंक और लेड की खदानों से बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलती है, इसलिए इसकी सप्लाई को तेजी से बढ़ाना आसान नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय गोदामों में घटता जा रहा स्टॉक
COMEX, लंदन और शंघाई जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वॉल्ट्स में चांदी का भंडार लगातार कम हो रहा है। इन्वेंट्री घटने के साथ-साथ फिजिकल चांदी की उपलब्धता और सीमित होती जा रही है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
इंडस्ट्रियल डिमांड ने बढ़ाया प्रेशर
आज चांदी की 50 से 60 फीसदी मांग इंडस्ट्रियल सेक्टर से आती है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरण, ग्रीन एनर्जी पर बढ़ता वैश्विक फोकस चांदी की मांग को और मजबूत कर रहा है।
चीन फैक्टर से बढ़ी बाजार की बेचैनी
बाजार में यह चर्चा तेज है कि चीन 1 जनवरी 2026 से चांदी के निर्यात पर सख्ती कर सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस आशंका ने निवेशकों को फिजिकल सिल्वर की ओर तेजी से आकर्षित किया है।
निवेशकों के लिए आगे की रणनीति क्या हो?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में मौजूदा तेजी ठोस आधार पर टिकी हुई है। हालांकि, चांदी स्वभाव से उतार-चढ़ाव वाली धातु है, इसलिए शॉर्ट टर्म में हल्का करेक्शन देखने को मिल सकता है।
लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए तस्वीर सकारात्मक बनी हुई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 तक चांदी के दाम 80 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच सकते हैं।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!