चांदी पहुंची 3 लाख के पार: सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोमवार को मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी की कीमत ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए निवेशकों को चौंका दिया। चांदी एक ही दिन में 12,000 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई।
जिससे इसका भाव 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। सोने के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। सोने की कीमत में 2000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया और यह 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया।
लगातार जारी है तेजी
सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि इस तेजी में सोने के मुकाबले चांदी ने निवेशकों को कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का स्पॉट प्राइस 4,672.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 94.065 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता ने कीमती धातुओं की मांग को और मजबूत कर दिया है।
सोना-चांदी क्यों हो रहे हैं इतने महंगे?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है। दुनिया भर में गोल्ड ETF में भारी निवेश, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता अमेरिका से जुड़े टैरिफ और नीतिगत फैसलों की आशंका, केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद इन सभी कारणों से निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से हटकर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।
निवेशकों के लिए बंपर रिटर्न
अगर रिटर्न की बात करें तो सोने चांदी के भाव आज निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए हैं।
साल 2026 में अब तक
सोना: लगभग 5% की बढ़त
चांदी: करीब 15% की तेजी
पिछले एक साल में
सोना में लगभग 80% तो चांदी में करीब 192% का रिटर्न देखने को मिला है। यही वजह है कि मौजूदा समय में सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!