कारोबारी के घर पर फायरिंग: नकाबपोश बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; 10 करोड़ की मांगी रंगदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
भीलगांव में हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। 16 मार्च की शाम तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उद्योगपति और किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना उस वक्त हुई जब दिलीप राठौर अपने परिवार के साथ इंदौर में मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
शिकायत दर्ज
मामले में उनके पुत्र सत्येंद्र राठौर ने कसरावद थाना पुलिस में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। इस घटना ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुआ।
10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग
पोस्ट में 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें ‘हैरी बॉक्सर’ नाम के शख्स का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
पुलिस जांच में जुटी
एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमकी असली है या किसी ने फर्जी पोस्ट के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!