फुटपाथ और सड़क पर नहीं लगने दी जाएंगी दुकानें: अपर आयुक्त आकाश सिंह ने व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों को दिया आश्वासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पराजबाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ और सडक़ पर दुकाने लगने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होता है। इसके साथ ही सड़क पर आवाजाही भी दूभर हो जाती है। इसके चलते निगम ने फुटपाथ व सड़क पर दुकानंे नहीं लगाने देने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है।
अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के साथ कई पदाधिकारी उनसे मिलने आए और फुटपाथ व सड़क पर लगने वाली दुकानों की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि गतदिवस कई फुटपाथ कारोबारी एकजुट होकर उनकी दुकान पर भी पहुंच गए थे।
जिसके चलते उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपर आयुक्त ने बताया कि राजवाड़ा शहर का हृदय स्थल है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते है। इसके चलते निगम ने सड़क व फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगने देने के लिए सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इससे राजवाड़ा क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ पूरी तरह खाली है। इसी तरह की व्यवस्था आने वाले दिनो में भी रहेगी।
विधायक से मिले
बताया जाता है कि राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले फुटपाथी कारोबारी विधायक गोलू शुक्ला से मिलने पहुचे और उनको दुकानंे नहीं लगाने देने की पीड़ा बताई। दुकानदारों का कहना है कि राजवाड़ा पर दुकान लगाकर या फेरी लगाकर सामान बेचने से कई परिवार पल रहे हैं।
यदि दुकाने नहीं लगाने दी गई तो बेरोजगारी की बड़ी समस्या हो जाएगी। फुटपाथी दुकानदारों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने निगम अफसरों को फोन लगाकर दुकानदारों की समस्या दूर करने की बात कही। वहीं फुटपाथी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी दुकानें लगवाने की व्यवस्था वह करेंगे।
लेनदेन के आरोप -
राजवाड़ा क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ पर दुकानों के ठिए बेचने की चर्चाएं भीहै। कहा जा रहा है कि कई दुकानदार अपनी दुकान के सामने दुकान लगाने के एवज में हर दिन पांच सौ से एक हजार रुपए तक दुकानदार से वसूलते हैं।
तब दुकान लगाने देते है। अब जब फुटपाथी दुकानदारों की दुकाने नहीं लग पा रही है तो कई दुकानदार व्यापारियो में मायूसी छा गई है। वहीं निगम की पीली गैंग निगम अफसर के निर्देश पर सड़क व फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालो पर पूरी तरह नकेल कसे हुए हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!