फिल्मी अंदाज के मामले का चौंकाने वाला खुलासा: क्या नाबालिग लड़की प्रेमी के साथ ऐसा भी कर सकती है; कितने दिनों तक उलझी रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रोहतास।
बिहार के रोहतास जिले से एक फिल्मी अंदाज वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए ऐसी साजिश रची कि परिवार के साथ-साथ पुलिस भी करीब 15 दिनों तक उलझी रही। लड़की ने घर में मुर्गा काटकर उसका खून पूरे आंगन में फैला दिया, ताकि परिजनों को लगे कि उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो गई है। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
खून देखकर दहशत में आया परिवार
मामला रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बढ़िहा गांव का है। 30 अप्रैल की रात लड़की अचानक घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों ने घर के आंगन और आसपास खून फैला देखा तो परिवार घबरा गया। परिजनों को लगा कि बेटी का अपहरण कर लिया गया है या उसके साथ कोई गंभीर वारदात हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हत्या और अपहरण के एंगल से हुई जांच
घर में जगह-जगह खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या और अपहरण की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी रही। मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए जांच आगे बढ़ाई गई।
महाराष्ट्र में मिला प्रेमी जोड़ा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और वह अपने प्रेमी मयंक कुमार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में रह रही है। इसके बाद रोहतास पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक मयंक कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया। बताया जा रहा है कि मयंक कुमार अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव का रहने वाला है।
पांच साल से चल रहा था प्रेम संबंध
पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की और मयंक के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध के डर से दोनों ने भागने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत लड़की ने घर में मुर्गा काटकर उसका खून फैला दिया, ताकि परिवार और पुलिस को लगे कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है और जांच दूसरी दिशा में चली जाए।
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!