हनीट्रैप मामले में चौंकाने वाला खुलासा: गिरफ्तार महिला निकली HIV पॉजिटिव; संपर्क में आए लोगों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग रैकेट की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार की गई दो महिलाओं में से एक महिला एचआईवी संक्रमित पाई गई है और वह पिछले तीन वर्षों से उपचाराधीन थी।
संपर्क में आए लोगों में मचा हड़कंप
इस खुलासे के बाद उन लोगों में हड़कंप मच गया है, जो किसी न किसी तरीके से उसके संपर्क में आए थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह पर पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, जबरन वसूली करने और झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाने की साजिश रचने के आरोप हैं।
चार आरोपी गिरफ्तार
मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच में सामने आई HIV संक्रमण की जानकारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक लंबे समय से एचआईवी का इलाज करा रही थी। जांच एजेंसियों ने महिला के कब्जे से कुछ वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच जारी है।
पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है जो वीडियो में दिखाई दे रहे हैं या महिला के संपर्क में रहे हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों को चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी पुलिस
भिंड पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। बरामद वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह कितने समय से सक्रिय था और कितने लोगों को निशाना बनाया गया।
प्रशासन की अपील
प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस ब्लैकमेलिंग या हनीट्रैप नेटवर्क का शिकार हुआ है, तो वह बिना झिझक पुलिस से संपर्क करे। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!