शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में लौटूंगी: कहा- जेल में डालें या मार दें; मैं नहीं डरती, 2 साल बाद दिया वर्चुअल भाषण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ढाका।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने करीब दो साल बाद बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। करीब 25 मिनट के भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा। हसीना ने ऐलान किया कि वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालने या जान से मारने का खतरा है, लेकिन इससे उनका फैसला नहीं बदलेगा।
हसीना ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मौत की सजा, मुकदमे और अदालती कार्रवाई उन्हें डरा नहीं सकती।
'जेल में डालें या मार दें, दिसंबर में वापस आऊंगी'
शेख हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश लौटने पर जेल भेजा जा सकता है या उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने दिसंबर में देश लौटने की बात कही।
उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का समर्थन उनके लिए बेहद जरूरी है। उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे और कानूनी कार्रवाई उन्हें वापसी से नहीं रोक सकते।
हसीना बोलीं- अपनी इच्छा से देश नहीं छोड़ा था
पूर्व प्रधानमंत्री ने अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से देश नहीं छोड़ा था।
हसीना के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान उनके पास वहां से निकलने के लिए महज 30 से 40 मिनट थे। उस समय उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें बांग्लादेश से बाहर जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि वे अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन तेजी से बदले हालात के कारण उन्हें देश छोड़ना पड़ा।
अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं हसीना
शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए छात्र आंदोलन और हिंसक प्रदर्शनों के बीच उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद छोड़ा और ढाका से भारत आ गईं। तब से बांग्लादेश की राजनीति में उनकी वापसी और उनके खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है।
गैरहाजिरी में सुनाई गई थी मौत की सजा
बांग्लादेश के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने नवंबर 2025 में हसीना को 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी।
हसीना इन आरोपों और उनके खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई को लगातार खारिज करती रही हैं। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ मामले राजनीतिक मकसद से चलाए जा रहे हैं।
प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है बांग्लादेश
हसीना के भारत आने के बाद से बांग्लादेश की ओर से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी की जाती रही है। अब दिसंबर में खुद बांग्लादेश लौटने के उनके ऐलान से वहां की राजनीति में हलचल बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!