26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत: पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका याश्वी डंगर उज्बेकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं और कुछ दिन पहले अपने डॉक्टर पति हार्दिक से मिलने देवास आई थीं। हार्दिक जिला अस्पताल में तीन महीने की ट्रेनिंग कर रहे हैं। याश्वी को 26 अगस्त को पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस उज्बेकिस्तान लौटना था।
अस्पताल के शौचालय में हुईं अचेत
शुक्रवार को अचानक याश्वी की तबीयत बिगड़ गई। वह जिला अस्पताल के शौचालय गई थीं, जहां अचेत हो गईं। परिजन और अस्पताल स्टाफ उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे।
जांच में उनका ब्लड प्रेशर काफी कम पाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें उज्जैन रोड स्थित अमलतास अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मल्टी ऑर्गन फेलियर की आशंका
जिला अस्पताल के डॉ. कमल किशोर के मुताबिक, डॉ. हार्दिक तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए देवास आए हैं। उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद अमलतास अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टर के अनुसार, याश्वी की हालत गंभीर थी। ब्लड प्रेशर काफी कम होने के साथ मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी स्थिति की आशंका जताई गई थी।
राजकोट से पहुंचे परिजन, रात में हुआ पोस्टमार्टम
याश्वी की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन गुजरात के राजकोट से देवास पहुंचे। विशेष परिस्थिति में अनुमति लेकर शुक्रवार रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर राजकोट रवाना हो गए।
संबंधित समाचार

अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!