घर से भागकर की थी शादी: दस महीने में ऐसा क्या हो गया; पति बाहर से लौटा तो इस हाल में देखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
20 वर्षीय नवविवाहिता ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर था। मृतका की पहचान मोनिका चौहान के रूप में हुई है। वह विजयनगर के कल्प कामधेनु नगर में पति रितेश पटेल के साथ रहती थी।
पत्नी फंदे पर लटकी थी
विजयनगर थाना क्षेत्र का यह मामला है। जब पति घर लौटा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसे लेकर तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिलाई करती थी महिला
पुलिस के अनुसार मोनिका घर पर सिलाई का काम करती थी। पति रितेश रेपिडो बाइक चलाता है। पति के अनुसार सोमवार को मोनिका ने सिलाई के लिए कपड़ा लाने को कहा था, लेकिन वह उसे कपड़ा दिलाने नहीं ले जा सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
घर से भागकर किया था विवाह
बताया जा रहा है कि मोनिका और रितेश ने अप्रैल 2025 में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। मोनिका के माता-पिता खजराना इलाके में रहते हैं।
पिता के पुलिस पर आरोप
मृतका के पिता हीरालाल चौहान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अप्रैल 2025 में उन्होंने खजराना थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कई बार पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
अस्पताल पहुंचे तो मिला बेटी का शव
पिता के अनुसार कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि बेटी विजयनगर में रह रही है। उन्होंने जांच अधिकारी गणेश मुजाल्दे से बेटी को परिवार से मिलवाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि मोनिका ससुराल में परेशान थी। जब वे एमवाय अस्पताल पहुंचे तो मोनिका के शव को मर्चुरी में रखवाया जा चुका था।
संबंधित समाचार

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!