नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा: बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुआसा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष तैयारी की है।
शक्ति मोबाइल टीमों का किया गया गठन
त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष शक्ति मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
ये टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगी।
शक्ति मोबाइल वाहनों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर शक्ति मोबाइल वाहनों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
आज पुलिस कमिश्नर करेंगे शक्ति मोबाइल को रवाना
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:45 बजे पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से शक्ति मोबाइल वाहनों और पुलिस टीमों को रवाना किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर टीमों को ब्रीफ करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में निर्देश देंगे।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी निगरानी
नवरात्रि और दशहरा के दौरान धार्मिक स्थलों तथा बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शक्ति मोबाइल की टीमें प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं को बिना किसी डर के धार्मिक आयोजनों तथा बाजारों में आने-जाने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
संबंधित समाचार

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!