गुटकेश्वर महादेव मंदिर में आस्था पर वर्चस्व की छाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

सावन में आ रहे हजारों श्रद्धालु, लेकिन जिम्मेदार नदारद; पुजारियों के बीच अधिकार और दान-व्यवस्था को लेकर विवाद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सावन माह में देवगुराड़िया स्थित प्राचीन श्री गुटकेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु और कांवड़िए पहुंच रहे हैं। पौराणिक मान्यता है कि यहां भगवान गरुड़ ने तपस्या की थी, जिसके चलते इस स्थान को गरुड़ तीर्थ भी कहा जाता है। मंदिर में प्राकृतिक गौमुख से शिवलिंग पर जलधारा गिरती है, जिसके कारण सावन में यहां भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है।
लेकिन आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर इन दिनों व्यवस्था और अधिकार को लेकर विवाद के आरोप लग रहे हैं। धार्मिक आयोजनों, व्यवस्थाओं, दान तथा अन्य आय से जुड़े मामलों पर अलग-अलग पक्षों द्वारा अधिकार जताने की बात कही जा रही है।
आरोप यह भी हैं कि कुछ कथित पुजारियों और उनसे जुड़े निजी व्यक्तियों का मंदिर की व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप है, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं।श्रद्धालुओं द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी नियमित मौजूद नहीं रहता।
पुलिस की मौजूदगी भी पर्याप्त नजर नहीं आती। ऐसे में यदि मंदिर की व्यवस्था को लेकर अलग-अलग पक्षों के बीच विवाद बढ़ता है तो कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? मंदिर में विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर मुख्य पुजारी की ओर से कलेक्टर इंदौर को आवेदन दिया गया है।
आवेदन में कुछ लोगों पर मंदिर के विकास कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज करने और मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
आवेदन के मुताबिक मंदिर में 20 से 25 दिनों से जीर्णोद्धार कराया जा रहा था। मंदिर की व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी मुख्य पुजारी सहित सात पुजारियों पर बताई गई है।
विकास कार्य में बाधा डालने के आरोप
मुख्य पुजारी की ओर से आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग मंदिर की व्यवस्थाओं में अनधिकृत हस्तक्षेप कर अपना अधिकार स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह का हस्तक्षेप भविष्य में विवाद को और गंभीर कर सकता है।
मुख्य पुजारी ने प्रशासन से मामले में समय रहते हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही आशंका जताई गई है कि विवाद पर तत्काल नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति गंभीर हो सकती है और कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।
संबंधित समाचार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!