ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान: अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक चल समारोह के लिए पुलिस ने सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया है। झांकियों-अखाड़ों के बीच भीड़ में गड़बड़ी करने वालों से लेकर पहले से चिन्हित गुंडे-बदमाशों तक पर सीधी नजर रहेगी।
शहर को 6 संभाग, 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटक बल तैनात किया जाएगा। जमीन पर जवानों के साथ आसमान से ड्रोन और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी व फेस रिकग्निशन कैमरे निगरानी करेंगे। बहुमंजिला इमारतों और वॉच टॉवर से भी नजर रखी जाएगी।
पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने बुधवार को बैठक लेकर अनंत चतुर्दशी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देश दिए झांकियों और अखाड़ों के निर्धारित रूट और समय में बिना अनुमति किसी तरह का बदलाव न हो।
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। समारोह के प्रमुख स्थानों पर वॉच टॉवर से सीसीटीवी, पीए सिस्टम और अन्य आधुनिक संसाधनों के जरिए निगरानी होगी।
बहुमंजिला इमारतों पर पुलिसकर्मी वायनाकुलर और कैमरों के साथ तैनात रहेंगे। ड्रोन यूनिट लगातार हवाई निगरानी करेगी और ड्रोन से मिलने वाली जानकारी के आधार पर संबंधित पुलिस टीम को तत्काल अलर्ट किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में फेस रिकग्निशन कैमरे के जरिए संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इसका अलावा थाना प्रभारियों को पहले से चिन्हित गुंडे-बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने जोनल अधिकारियों के निर्देश दिए चल समारोह ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को झांकी और अखाड़ा संचालकों से अभद्रता न करने दें।
नशे में वाहन चलाया तो झांकी से बाहर
झांकियों और अखाड़ों में शामिल वाहनों के चालकों की पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी। शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन मिलने पर चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और वैधानिक कार्रवाई होगी। प्रत्येक वाहन के लिए स्पेयर ड्राइवर और दोनों के पास लाइसेंस भी अनिवार्य किया गया है।
झांकी की गाड़ी से बिजली तक की जांच
सभी वाहनों की फिटनेस और मैकेनिकल जांच पहले करानी होगी। आयोजकों को दस्तावेज देने होंगे। झांकियों में की गई विद्युत व्यवस्था का सुरक्षा प्रमाण-पत्र भी लेना होगा। आगजनी या अन्य दुर्घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्ट्रेचर और एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!