डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक: यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रमुख बाजारों में हुआ नकद में कारोबार, ऑनलाइन पेमेंट पर टैक्स का जबरदस्त विरोध
मर्चेंट शुल्क के खिलाफ मध्य प्रदेश के बाजारों में ‘नो यूपीआई-डे’ की गूंज, देशभर में आंदोलन की सुगबुगाहट
इंदौर-भोपाल समेत कई शहरों में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, क्यूआर कोड पर डाला काला कपड़ा
2 हजार रुपए से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर के खिलाफ व्यापारियों का देशव्यापी मोर्चा तैयार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल इंडिया के सबसे बड़े गढ़ मध्य प्रदेश में कल एक अभूतपूर्व आर्थिक विद्रोह देखने को मिला। आगामी 15 अक्टूबर से 2 हजार रुपए से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट शुल्क एमडीआर के विरोध में सूबे के व्यापारियों ने ऐतिहासिक ‘नो यूपीआई-डे’ मनाया।
इंदौर के राजवाड़ा, सराफा और भोपाल के न्यू मार्केट सहित प्रदेशभर के 125 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने अपने डिजिटल स्कैनर और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढंककर ‘टोटल कैश’ पर कारोबार किया। व्यापारियों का साफ कहना है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन की लत लगाने के बाद यह शुल्क थोपना उनके मुनाफे पर डाका है, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही ट्रांसफर होगा।
इंदौर से भड़की यह चिंगारी अब दिल्ली, मुंबई और गुजरात के बाजारों तक पहुंच चुकी है, जहां राष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो 15 अक्टूबर के बाद पूरे देश का रिटेल और थोक बाजार डिजिटल भुगतान का पूर्ण बहिष्कार कर ‘टोटल कैश मोड’ पर चला जाएगा।
डिजिटल इंडिया के दौर में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से शुरू हुआ व्यापारियों का आक्रोश अब एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की शक्ल अख्तियार करता दिख रहा है। 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के 125 से अधिक व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर ऐतिहासिक ‘नो यूपीआई-डे’ मनाया गया।
सराफा, राजवाड़ा, सियागंज से लेकर पेट्रोल पंपों तक व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर लगे डिजिटल क्यूआर कोड और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढंक दिया और दिनभर का पूरा कारोबार केवल नकद में किया।
व्यापारियों का यह तीखा विरोध आगामी 15 अक्टूबर से लागू होने वाले उस नए नियम के खिलाफ है, जिसके तहत 2 हजार रुपए से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट, यानी एमडीआर वसूलने का प्रस्ताव है।
अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, रिटेल रेडीमेड बाजार से जुड़े सांठा बाजार के पीयूष जैन लालू के मुताबिक यह सिर्फ मध्य प्रदेश की नहीं, बल्कि देश के हर उस छोटे-बड़े व्यापारी की लड़ाई है, जो कम मार्जिन पर काम करता है। यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो 15 अक्टूबर के बाद यह आंदोलन पूरे देश के बाजारों को अपने दायरे में ले लेगा।
जनता की जेब पर पड़ेगा डाका, भड़के व्यापारी?... इंदौर के थोक व रिटेल बाजारों के आंदोलनरत व्यापारियों का कहना है कि 2016 में सरकार ने खुद देशहित और पारदर्शी अर्थव्यवस्था का हवाला देकर डिजिटल भुगतान को अपनाने की अपील की थी।
व्यापारियों ने इसे सहर्ष स्वीकार किया और आज 85 प्रतिशत से अधिक व्यापार डिजिटल हो चुका है, लेकिन अब जब बाजार पूरी तरह यूपीआई पर निर्भर हो चुका है, तब मर्चेंट फीस थोपी जा रही है। थोक किराना और तेल व्यापारियों का कहना है कि उनके यहां 90 प्रतिशत से ज्यादा लेनदेन 2 हजार रुपए से ऊपर के होते हैं।
इस मर्चेंट शुल्क के कारण उनके मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा बैंक खा जाएंगे। व्यापारियों ने दो-टूक कहा है कि वे इस अतिरिक्त बोझ को खुद नहीं उठाएंगे, बल्कि वस्तुओं के दाम बढ़ा देंगे, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी।
एमपी से उठी चिंगारीपूरे देश में थमेगा डिजिटल पेमेंट?
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े केंद्रों में मिली भारी सफलता के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के व्यापारिक महासंघ और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भी सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात और राजस्थान के कई व्यापारी संगठनों ने मप्र के इस ‘नो यूपीआई-डे’ मॉडल का समर्थन किया है।
व्यापारिक नेताओं का कहना है कि यदि केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से पहले इस अधिसूचना को वापस नहीं लिया, तो देश के सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से ‘टोटल कैश ट्रांजेक्शन वीक’ चलाया जाएगा। दूसरी तरफ नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और सरकार का तर्क है कि यह शुल्क आम उपभोक्ताओं पर नहीं, बल्कि केवल मर्चेंट पर लागू होगा और छोटे दुकानदारों को इससे बाहर रखा गया है। बहरहाल, व्यापारियों के इस ‘ब्लैक आउट’ प्रदर्शन ने डिजिटल इकोनॉमी की रफ्तार पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
संबंधित समाचार

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!