नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म: लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम की लापरवाही पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और असुरक्षित स्वागत द्वारों के खिलाफ नौ दिन से चल रहा सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय का सत्याग्रह गुरुवार सुबह रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हो गया। नगर निगम की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद पांडेय ने अनशन खत्म किया। सत्याग्रह समाप्त करने के दौरान उन्होंने नौ दिनों की संघर्ष यात्रा में उनके साथ खड़े रहे सभी साथियों का आभार माना।
आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल गंभीर हो गए हैं। शिकायतों व आंदोलन के बावजूद प्रमुख चौराहों पर अवैध होर्डिंग और असुरक्षित स्वागत द्वार बने रहने तथा पाटनीपुरा में स्वागत द्वार गिरने की घटना ने रिमूवल व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।
तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे निगम अधिकारी... आठवें दिन प्रह्लाद पांडेय की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद निगम के डिप्टी कमिश्नर केशवसिंह सेंगर, सहा. रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरे व टीम अस्पताल पहुंची। अफसरों ने पांडेय से चर्चा की और कार्रवाई का लिखित आश्वासन सौंपा।
निगम के लिखित पत्र में जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की बात कही गई है। इसमें 25 सितंबर सुबह 10 बजे तक महूनाका, मरीमाता और बाणगंगा से अवैध बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार हटाने की समय-सीमा तय की गई है। रात के समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाने और जब्त करने की बात भी पत्र में कही गई है।
पाटनीपुरा हादसे ने खोल दी व्यवस्था पोल... सत्याग्रह के बीच पाटनीपुरा चौराहे पर बड़ा स्वागत द्वार गिरने से दो लोगों के घायल होने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया। सवाल यह उठा कि यदि ऐसे ढांचों की सुरक्षा और वैधता को लेकर निगरानी होती है तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि शहर में लंबे समय से नियम-विरुद्ध होर्डिंग, बैनर और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं, लेकिन रिमूवल अमले की कार्रवाई कई मामलों में प्रभावी नजर नहीं आई। पाटनीपुरा की घटना के बाद यह सवाल और बड़ा हो गया कि क्या कार्रवाई के लिए निगम प्रशासन को हर बार हादसे या आंदोलन का इंतजार करना पड़ेगा।
बाणगंगा थाने में चार लोगों पर मामला दर्ज... इसी घटनाक्रम से जुड़े मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश के अनुसार फरियादी प्रहलाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
आंदोलन खत्म, लेकिन सवाल बरकरार... रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा के पास सत्याग्रह समाप्त करते हुए पांडेय ने आंदोलन में साथ देने वाले लोगों का आभार जताया। नौ दिन चले इस आंदोलन का समापन निगम के लिखित आश्वासन के बाद हुआ, लेकिन इसके साथ ही नगर निगम की रिमूवल व्यवस्था पर उठे सवाल और ज्यादा स्पष्ट हो गए हैं।
अब निगम ने स्वयं कार्रवाई की समय-सीमा तय की है। 25 सितंबर सुबह 10 बजे तक महूनाका, मरीमाता और बाणगंगा से अवैध स्वागत द्वार और प्रचार सामग्री हटाने का लिखित आश्वासन दिया गया है। इसके बाद साफ होगा कि निगम का भरोसा जमीन पर कितनी कार्रवाई में बदलता है।
सत्याग्रह समाप्त हो गया, लेकिन मूल सवाल अभी कायम है शहर की सड़कों और चौराहों पर नियम-विरुद्ध ढांचे खड़े होने के बाद कार्रवाई क्यों होती है, पहले क्यों नहीं?
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!