अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्र प्रथम को अपना ध्येय और जनकल्याण को अपना अंतिम लक्ष्य मानकर इंदौर के विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब वैश्विक अनुभवों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जो इंदौर के भविष्य को नई तकनीक, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास से जोड़ने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा।
महापौर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। तीन सप्ताह के इस दौरे में वे विभिन्न विशेषज्ञों, संस्थाओं और नेताओं से संवाद कर रहे हैं। उद्देश्य स्पष्ट है दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनाए जा रहे शासन, तकनीक और नवाचार के मॉडल को समझना और उनसे इंदौर के भविष्य के लिए उपयोगी सीख हासिल करना।
हार्वर्ड में नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया का अध्ययन... बोस्टन में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएसल) का दौरा इस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि यहां नेतृत्व, निर्णय लेने की प्रक्रिया और वास्तविक दुनिया की जटिल चुनौतियों को समझने के लिए अपनाए जाने वाले प्रसिद्ध केस मेथड को करीब से जान रहे हैं।
केस मेथड केवल किताबों के पन्नों तक सीमित ज्ञान नहीं है, इसमें वास्तविक परिस्थितियों को सामने रखकर अलग-अलग दृष्टिकोणों से समस्या को समझने, मान्यताओं को चुनौती देने और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर निर्णय लेने की प्रक्रिया पर जोर दिया जाता है।
इसी अनुभव के माध्यम से यह विचार भी सामने आया कि इंदौर जैसे तेजी से बदलते शहर के विकास में नेतृत्व, अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण किस तरह नई दिशा दे सकते हैं।
वॉशिंगटन डीसी से शुरू आईवीएलपी का सफर... अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में आईवीएलपी यात्रा के पहले सत्र के साथ इस अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और संवाद का औपचारिक चरण शुरू हुआ।
अमेरिका के फेडरलिज्म यानी संघवाद के इतिहास और विकास को करीब से समझ रहे हैं। संघीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के बीच जिम्मेदारियों का विभाजन तथा अलग-अलग राज्यों द्वारा अपनी स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप शासन संचालित करने की व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं।
एआई और टेक्नोलॉजी-भविष्य के शासन की नई चुनौती... तीन सप्ताह के दौरान दौरे का एक प्रमुख केंद्र रहेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी और एआई गवर्नेंस। आज तकनीक केवल मोबाइल स्क्रीन या डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं है।
यह प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सेवाओं और सार्वजनिक नीति के स्वरूप को भी प्रभावित कर रही है। ऐसे में सवाल केवल यह नहीं कि एआई क्या कर सकता है?, सवाल यह भी है कि एआई का इस्तेमाल सरकार किस तरह करे?, नागरिकों के हितों की सुरक्षा कैसे हो?
विजन-2030: ग्लोबल सीख से इंदौर की नई उड़ान
इंदौर के विकास को लेकर प्रस्तावित विजन-2030 में स्वच्छता, स्मार्ट तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सहभागिता और सतत विकास जैसे विषयों को प्रमुखता दी जा रही है।
प्रस्तावित योजनाओं में स्वच्छ इंदौर 8.0 मिशन, हरित क्षेत्र को बढ़ाने की पहल, कार्बन-न्यूट्रल शहर की दिशा में प्रयास, स्मार्ट स्कूल और डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र, नदियों और झीलों के दीर्घकालीन पुनरुद्धार की योजनाएं, नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना जैसे विषय शामिल हैं।
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!