खबर
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने विदिशा की श्याम डेयरी इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की।

750 किलो घी और वेजिटेबल फैट जब्त
ईदगाह रोड, आरओ ऑफिस के सामने मुखर्जी नगर स्थित फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 750 किलो घी और वेजिटेबल फैट जब्त कर सीलबंद किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई गई है।

इनके नेतृत्व में की करवाई
कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनोज पुष्प के आदेश और कलेक्टर अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में की।

वेजिटेबल फैट से घी बनाने की स्थिति मिली
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फैक्ट्री में मानव उपयोग के लिए बहुउद्देशीय शाकाहारी फैट का इस्तेमाल कर घी और घी सदृश खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की स्थिति मिली। टीम ने निर्माण स्थल पर मौजूद विभिन्न खाद्य पदार्थों और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच की।

मौके से करीब 40 किलो बटर एवं सब-कढ़ाई, अरिहंत ब्रांड के 15 किलो वाले खुले घी के 13 पैक और 15 किलो वाले 15 टिन मिले। इसके अलावा कामधेनु घी और देहाती घी भी अलग-अलग पैकिंग में पाया गया।

वहीं कामधेनु गोल्ड देसी भोग मल्टीपर्पज शाकाहारी वसा के 450 एमएल के 132 नग और 200 एमएल के 76 नग भी मिले। फैक्ट्री में पैकिंग मशीन, करीब 900 किलो क्षमता का घी स्टोरेज टैंक और अन्य प्रोसेसिंग उपकरण भी पाए गए।

अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया ने गाय का मक्खन, गाय घी (अरिहंत) और कामधेनु घी के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना आरजिया ने अरिहंत घी, बहुउद्देशीय शाकाहारी फैट और खुले घी के रेगुलेटरी सैंपल लिए।

सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। मिलावट या खाद्य मानकों के उल्लंघन की स्थिति लैब रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

एफएसएसएआई लाइसेंस में वेजिटेबल फैट का उल्लेख नहीं
निरीक्षण के दौरान टीम ने फैक्ट्री के खाद्य कारोबार से जुड़े दस्तावेज और एफएसएसएआई लाइसेंस की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार लाइसेंस में बहुउद्देशीय शाकाहारी. वसा के निर्माण या उपयोग का उल्लेख नहीं मिला।

लाइसेंस में टेक्निकल पर्सन इन-चार्ज के रूप में दर्ज आनंद अग्रवाल भी निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम को फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी कमियां भी मिलीं। निर्माण स्थल के पास खाद्य रंग की कुछ बोतलें खुली अवस्था में रखी मिलीं।

जांच पूरी होने तक खाद्य कारोबार पर रोक
कार्रवाई के बाद संबंधित खाद्य सामग्री को फैक्ट्री के एक कक्ष में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार करीब 750 किलो घी और वेजिटेबल फैट जब्त किया गया है।

एफएसएसएआई लाइसेंस क्रमांक 11414090000162 के तहत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को अग्रिम आदेश तक खाद्य कारोबार संचालित करने से प्रतिबंधित किया गया है। अब नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाप-तौल के कांटों पर भी कार्रवाई
विदिशा एसडीएम मनीष जैन के अनुसार निरीक्षण के दौरान नाप-तौल विभाग ने दो कांटों की भी जांच की। दोनों कांटे सही स्थिति में नहीं पाए गए और उनका सत्यापन भी नहीं हुआ था। इस पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

संबंधित समाचार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

1 minute ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

6 minutes ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

8 minutes ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

14 minutes ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

39 minutes ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

41 minutes ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

43 minutes ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

44 minutes ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 1 hour ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 1 hour ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 1 hour ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 1 hour ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 1 hour ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 1 hour ago
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

about 1 hour ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

about 2 hours ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!