चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस: घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस के खौफ को दरकिनार कर सरेराह चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के खिलाफ भंवरकुआं पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। किराना कारोबारी पर चाकू से हमला करने वाले दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची।
यहां आरोपियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान दोनों आरोपी कान पकड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में चाकूबाजी और बदमाशी करने वालों को सख्त संदेश देना बताया गया है।
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी किराना व्यवसायी विनोद हार्डिया की शिकायत पर निखार, चेतन परमार और महावेंद्र पगारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का कृष्णा नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपियों के पास हथियार देखकर विनोद बीच-बचाव करने पहुंचे थे।
विनोद के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उन्हें निशाना बना लिया और चाकू से हमला कर दिया। सरेराह हुई चाकूबाजी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी निखार को मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि चेतन और महावेंद्र वारदात के बाद फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी न्यायालय में पेश होने पहुंचे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी कान पकड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए
गिरफ्तारी के बाद भंवरकुआं पुलिस दोनों आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां किराना कारोबारी पर हमला किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों को घटनास्थल पर ले जाया गया।
इस दौरान आरोपी कान पकड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने और चाकूबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के बीच कानून का भय कायम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!