खबर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर: पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगस्त माह में सांसद शंकर लालवानी के पट्ठे गगन खुबानी के बेटे कृष्णा खुबानी द्वारा नाबालिग को कोकीन का नशा कराने का खुलासा खुलासा फर्स्ट ने मयसबूत के किया था। इसी माह के अंत में चंदन नगर पुलिस ने सिंहासा रोड से नाईजीरियाई मूल की महिला को लाखों रुपए मूल्य की कोकीन के साथ और बाद में उसके दो साथियों को मुंबई से गिरफ्तार किया।

वहीं, कल नारकोटिक्स विंंग ने भी दो स्थानीय पैडलरों को लाखों रुपए कीमत की कोकीन के साथ दबोचा है। हालांकि पहले यदाकदा ही कोकिन के साथ कोई तस्कर पकड़ा जाता था, लेकिन इन मामलों के सामने आने से जांच एजेंसियों का मानना है कि शहर में इस नशे के शौकीनों की संख्या बढ़ रहा है।

यह महंगा नशा है और इसका शौक पालना हर किसे के बूते की बात नहीं, यानी शहर में बिगड़ैल रईसजादे इसका शौक फरमा रहे हैं। नारकोटिक्स विंग द्वारा पकड़े गए आरोपियों से एक बंद मोबाइल बरामद हुआ है। एजेंसी का मानना है कि उसमें खरीदारों के नाम जरूर होंगे, इसलिए एजेंसी अब फोन का डेटा रिकवर कराने की तैयारी में है।

साथी को भी हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मिली सूचना पर नारकोटिक्स विंग ने कल जिला जेल के सामने घेराबंदी कर आजाद नगर निवासी समीर खान पिता जाकिर खान को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 21.70 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।

पुलिस ने इसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अब उसके साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बंद मोबाइल करेगा सप्लाई चेन के खुलासा
पुलिस को आरोपी के पास से मिला मोबाइल बंद हालत में मिला है। उसका डाटा रिकवर कराने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस की नजर मोबाइल में मौजूद चैट, संपर्क नंबर और अन्य डिजिटल जानकारी पर है।

डाटा सामने आने के बाद यह पता लगाने की कोशिश होगी कि तस्कर समीर किन लोगों के संपर्क में था और कोकीन की डिलिवरी किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। जांच में आरोपी के खजराना, आजाद नगर और चंदन नगर क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और कोकीन की सप्लाई किन ग्राहकों तक पहुंच रही थी। मुंबई से इंदौर तक

कौन जोड़ रहा कड़ी?
आरोपी समीर खान और उसके साथी से पूछताछ कर नारकोटिक्स विंग कोकीन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। अब तक की पूछताछ में समीर को नेटवर्क के बीच की कड़ी माना जा रहा है।

वहीं उसके मुंबई कनेक्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की जांच इंदौर से बाहर तक पहुंच गई है। पूछताछ में समीर की मुंबई से लिंक सामने आने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वहां उसका संपर्क किससे था और इंदौर तक कोकीन पहुंचाने में कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस का फोकस गिरफ्तार आरोपी और उसके साथी से आगे बढ़कर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने पर है। मोबाइल का डाटा और दोनों से पूछताछ इस जांच में अहम मानी जा रही है। इससे पहले गिरफ्तार नाइजीरियन मूल की इमैनुअल जॉय भी मुंबई से कोकीन सप्लाई करने आई थी। यानी मुंबई कोकीन के सप्लायरों का गढ़ है।

हाल ही में सामने आए मामले
31 अगस्त को चंदन नगर पुलिस ने इमैनुअल जॉय निवासी लेओस, नाईजीरिया को 29 लाख रुपए मूल्य की लगभग 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में वह मुंबई से डिलिवरी देने आई थी। बाद में ड्रग्स सप्लाई में मदद करने वाले युगांडा के नागरिक नजीबी और नाईजीरिया के नागरिक डेमियन को भी गिरफ्तार किया गया था।

खुलासा फर्स्ट ने ‘कोकीन का शौकीन सांसद के पट्ठे का बिगड़ैल बेटा’ शीर्षक से मयसबूत खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि सांसद शंकर लालवानी के पट्ठे गगन खुबानी का बेटा कृष्णा खुबानी नाबालिगों को कोकीन का नशा करवाता है।

20 से 25 हजार रुपए प्रतिग्राम है रेट
इम्युनल जॉय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में सामने आया था कि शहर का धनाढ्य वर्ग कोकीन का नशा करना बहुत पसंद करता है। पुलिस की पूछताछ में कुछ ऐसे सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें शहर के कॉलोनाइजर, बिल्डर, बड़े कारोबारी, अधिकारी और उनके बच्चे भी शामिल है।

आर्डर के आधार पर शहर के सफेदपोश ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपए प्रतिग्राम के हिसाब से कोकीन उपलब्ध कराई जाती है।

संबंधित समाचार

झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

1 minute ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

6 minutes ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

12 minutes ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

13 minutes ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

19 minutes ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 1 hour ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 1 hour ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 1 hour ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 1 hour ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 1 hour ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 1 hour ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 1 hour ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 1 hour ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 1 hour ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

about 1 hour ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

about 2 hours ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!