अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिल्मों के गीत जब लोकभाषा और लोक संस्कृति से जुड़ते हैं तो उनकी लोकप्रियता केवल संगीत तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके शब्द भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’का चर्चित गीत ‘पार्वती’ इंटरनेट मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है।
गीत की धुन पर बड़ी संख्या में लोग छोटे वीडियो बना रहे हैं, नृत्य कर रहे हैं और इसे गुनगुना रहे हैं। इसी बीच गीत की एक पंक्ति के उच्चारण को लेकर भी लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।
गीत में ‘काहे जिद कर रई, काहे खुमर रई, ऐसे वर के लाने...’पंक्ति सुनाई देती है। हालांकि, कई लोग इसे सुनने में गलती के कारण ‘काहे को मर रई’ गा रहे हैं। दरअसल, इस पंक्ति में ‘को मर’ नहीं, बल्कि बुंदेली शब्द ‘खुमर रई’ का प्रयोग बताया गया है।
क्या है ‘खुमर रई’ का अर्थ?... बुंदेली लोकबोली में ‘खुमर रई’ का भाव किसी को पाने की तीव्र चाह, तड़प, बेचैनी और जिद से जुड़ा बताया जाता है। यानी किसी प्रिय व्यक्ति को पाने की इच्छा में मन का व्याकुल होना और अपनी चाह पर अडिग रहना।
यही भाव गीत में माता पार्वती के भगवान शिव के प्रति समर्पण और उन्हें पति के रूप में पाने की दृढ़ इच्छा को सामने लाता है। गीत के प्रसंग में सप्तऋषि माता पार्वती को भगवान शिव के प्रति अपनी इच्छा छोड़ने के लिए समझाने का प्रयास करते हैं।
वे शिव के साधारण स्वरूप और जीवनशैली का वर्णन करते हुए सवाल करते हैं कि उनके लिए इतनी जिद और बेचैनी क्यों की जा रही है। इसी संवाद में ‘खुमर रई’ शब्द पार्वती की गहरी चाह और दृढ़ संकल्प को अभिव्यक्त करता है।
लोकबोली के शब्द ने बढ़ाई चर्चा... क्षेत्रीय बोलियों के शब्द अक्सर सामान्य हिंदी से अलग होते हैं। सुनने में समान लगने वाले शब्दों के कारण गीतों की पंक्तियों का उच्चारण बदल जाता है। ‘खुमर रई’ भी ऐसा ही बुंदेली शब्द है, जिसे सही अर्थ के साथ समझने पर गीत का भाव और स्पष्ट हो जाता है।
गीत की लोकप्रियता ने बुंदेली भाषा की मिठास को भी चर्चा में ला दिया है। इंटरनेट मीडिया पर लोग गीत के बोल और उनके अर्थ को जानने में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में यह गीत मनोरंजन के साथ स्थानीय बोली और लोक संस्कृति से लोगों को जोड़ने का माध्यम भी बन रहा है।
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!