चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस: भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जौरा में बुधवार शाम चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस की कार्रवाई के दौरान मची भगदड़ में एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सूरज गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और व्यापारियों ने जौरा थाने का घेराव कर दिया।
लोगों ने किया थाने का घेराव
गुरुवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा रहे और प्रदर्शन किया। मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जौरा एसडीएम शुभम शर्मा और एसडीओपी नितिन बघेल प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन और व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
पुलिस को देखकर मची भगदड़, जमीन पर गिरा व्यापारी
एसपी धर्मराज मीना के मुताबिक, पुलिस टीम जौरा के हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी की पहचान चीमा उर्फ छोटू कुशवाह के रूप में हुई है।
भगदड़ में व्यापारी की मौत
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ जौरा थाने में चोरी का मामला दर्ज है और करीब आठ दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
इसी दौरान भागते समय सूरज गुप्ता जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूरज जौरा में व्यापार करता था और पीको-फॉल का काम करता था।
परिजन बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की FIR
सूरज की मौत के बाद परिजन और व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस को देखकर मची भगदड़ के दौरान सूरज की जान गई, इसलिए घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की जानी चाहिए।
परिजन निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं।
विधायक के साथ थाने पहुंचे व्यापारी और परिजन
जौरा कस्बे में नेशनल हाईवे-552 पर भी प्रदर्शन का असर दिखाई दिया। व्यापारी, मृतक के परिजन और कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय थाने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों और परिजन से बातचीत कर रहे हैं।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे धरना खत्म नहीं करेंगे।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम, वीडियोग्राफी भी हुई
घटना के बाद सूरज गुप्ता के शव का गुरुवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी आपत्ति जताई है।
उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी अनुमति के बिना पोस्टमॉर्टम कराया। इसको लेकर भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया है।
5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
मामले में एसपी धर्मराज मीना ने कार्रवाई करते हुए 5 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। इनमें प्रधान आरक्षक प्रवेंद्र तोमर, आरक्षक गिरजेश भार्गव, इसब खान, सुरेंद्र कंसाना और सत्यम शामिल हैं।
फिलहाल थाने के बाहर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। व्यापारी और मृतक के परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौत की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की भूमिका को लेकर जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!