खबर
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल: निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाटनीपुरा चौराहे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गणेशोत्सव के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर लगा अवैध होर्डिंग व स्वागत द्वार भरभराकर सीधे सड़क पर गिर पड़ा। उस समय मार्ग से कई राहगीर और वाहन गुजर रहे थे।

होर्डिंग की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहा श्रेय शर्मा नाम का युवक लोहे के भारी-भरकम ढांचे और फ्लेक्स के नीचे दब गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चौराहे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला। हादसे में युवक के सिर और कंधे के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल श्रेय शर्मा को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए। युवक की स्थिति और सिर में आई चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन कराया और निगरानी में रखा।

घायल युवक के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा चौराहे पर सामान खरीदने गया था। जब वह पैदल लौट रहा था, तभी चौराहे पर खड़ा स्वागत द्वार उसके ऊपर आ गिरा। पीड़ित परिवार साउंड सिस्टम लगाने का कार्य करता है।

पांडे दंपति ने लिखित शिकायत सौंपी थी... इस अवैध होर्डिंग्स के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासी प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी लगातार विरोध जता रहे थे। दंपति का कहना था कि मेन रोड पर बिना किसी अनुमति और सुरक्षा मानकों के खतरनाक स्वागत द्वार खड़ा किया गया है।

उन्होंने इसके खिलाफ पाटनीपुरा चौराहे पर धरना भी दिया था। केवल धरना ही नहीं, बल्कि प्रहलाद पांडे ने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और कलेक्टर शिवम वर्मा को औपचारिक रूप से लिखित शिकायत भी सौंपी थी, जिसमें आशंका जताई थी कि यह कभी भी गिर सकता है और जनहानि हो सकती है, पर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों, जोनल अधिकारियों और जिला प्रशासन ने शिकायत को अनदेखा कर दिया।

अगर अधिकारियों ने समय रहते शिकायत पर संज्ञान लिया होता और अवैध होर्डिंग को हटवा दिया होता, तो पाटनीपुरा चौराहे पर यह हादसा कभी नहीं होता। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज एक बेकसूर युवक अस्पताल में भर्ती है।

हादसे के बाद लगा जाम... घटना के समय मौजूद दुकानदारों व प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क से गुजर रहे किसी भारी वाहन के होर्डिंग के निचले हिस्से से टकराने की आशंका है, जिससे हवा के दबाव से होर्डिंग की कमजोर नींव हिल गई और वह सीधे सड़क पर आ गिरा।

हादसे के बाद चौराहे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद नागरिकों और दुकानदारों ने खुद ही भारी मशक्कत कर लोहे के एंगल व होर्डिंग के मलबे को हटाकर किनारे किया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। इतनी बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और खुलेआम अवैध निर्माण के बाद भी पुलिस और प्रशासन का रवैया ढुलमुल बना हुआ है।

घटना के घंटों बाद भी एमआईजी पुलिस थाने में मामले को लेकर न तो कोई शिकायत दर्ज की गई और न ही निगम की ओर से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कोई एफआईआर कराई गई।

जांच करने वाला कोई नहीं... पाटनीपुरा चौराहे निगम के दोहरे मापदंडों को खुलासा करती है। एक तरफ सामान्य व्यापारियों और नागरिकों पर मामूली नियमों के उल्लंघन पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाता है और चालान काटे जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक शह प्राप्त लोगों को बिना सुरक्षा जांच के मुख्य चौराहों पर लोहे के जानलेवा ढांचे खड़े करने की छूट दी जाती है। नगर निगम की होर्डिंग शाखा केवल राजस्व वसूलने तक सीमित हो चुकी है और जनसुरक्षा के मानकों की जांच करने वाला कोई नहीं है।

निगम प्रशासन की घोर लापरवाही, अवैध होर्डिंग को देखकर भी आंखें मूंदे रखीं
यह घटना पाटनीपुरा चौराहे पर नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही, अक्षमता और राजनीतिक दबाव में काम करने की नीति का पूरी तरह खुलासा करती है। गोल स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले गणेशोत्सव कार्यक्रम के लिए मुख्य मार्ग और चौराहे को घेरते हुए यह विशाल होर्डिंग लगाया गया था।

क्षेत्र में यह सार्वजनिक आयोजन दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला के द्वारा कराया जाता है। इसी राजनीतिक रसूख और जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के कारण नगर निगम का अतिक्रमण अमला और होर्डिंग शाखा इस अवैध होर्डिंग को देखकर भी आंखें मूंदे रही। आम नागरिकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को मनमानी करने की खुली छूट दे दी गई।

संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

3 minutes ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

4 minutes ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

21 minutes ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

29 minutes ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

39 minutes ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 1 hour ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 1 hour ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 1 hour ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 1 hour ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 1 hour ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 2 hours ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 2 hours ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 2 hours ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 2 hours ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 2 hours ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 2 hours ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 2 hours ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 2 hours ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 2 hours ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!