गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र: अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी फेज-3 में बुधवार रात गणेश पंडाल में हुए हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान शौर्य चनपुरिया के रूप में हुई है।
बताया गया कि महाआरती में शामिल होने के बाद शौर्य दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।
खंभे के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया
इसी दौरान पंडाल के पास लगे एक खंभे के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही शौर्य जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घर जाते समय खंभे से टकराया, लगा करंट
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात जसूजा सिटी फेज-3 में गणेश पंडाल में महाआरती का आयोजन था। शौर्य भी दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था।
आरती के बाद वह कुछ समय दोस्तों के साथ पंडाल में रुका और फिर घर जाने के लिए निकला।
झटका लगने के बाद शौर्य वहीं गिर गया
इसी दौरान वह पंडाल के मंच से जुड़े एक खंभे के संपर्क में आ गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। झटका लगने के बाद शौर्य वहीं गिर गया।
दोस्त ने टेबल उठाया तो उसे भी लगा करंट का झटका
शौर्य के दोस्त अज्जू अहिरवार ने बताया कि वह कोचिंग से आने के बाद दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां भंडारे और जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। अज्जू के मुताबिक, टेबल उठाते समय उसे भी करंट महसूस हुआ।
वह इसकी जानकारी देने के लिए दोस्त के पास गया, जहां शौर्य पंडाल के पास जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह मजाक कर रहा है। उसे उठाने की कोशिश करने पर दोस्तों को भी करंट का झटका लगा। इसके बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।
कक्षा 11वीं में पढ़ता था शौर्य
परिजन के मुताबिक शौर्य की उम्र 16 साल थी और वह लिटिल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। परिवार का आरोप है कि खुले स्थान पर इस तरह करंट का प्रवाह होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की जांच में सामने आया- खंभे में पहले से था करंट
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गणेश पंडाल के पास करंट लगने से एक युवक घायल हुआ है और उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंडाल के पास लगे एक खंभे में करंट आ रहा था और घर जाते समय शौर्य उसके संपर्क में आया।
पुलिस के अनुसार, समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि खंभे में पहले से करंट आने की जानकारी थी और टेंट लगाने वाले व्यक्ति को भी इसकी सूचना दी गई थी। हालांकि, करंट कैसे फैला और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच जारी है।
पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की परिस्थितियों से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल भी पंडाल में करंट से हुई थी दो बच्चों की मौत
जबलपुर में पंडाल में करंट लगने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल तिलवारा थाना क्षेत्र में बरगी हिल्स के पास दुर्गा पंडाल में करंट फैलने से दो बच्चों की मौत हुई थी।
बताया गया था कि पंडाल में लगे लोहे के पाइप में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए थे। घटना के बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए थे।
संबंधित समाचार

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!