कागजों में 33 पॉलीहाउस: बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

ईओडब्ल्यू की जांच में बड़ा खुलासा
33 किसानों के नाम पर 7.80 करोड़ के लोन
16 मामलों में लोन मंजूरी से पहले ही तैयार हो गए पूर्णता प्रमाण पत्र
बंधक जमीन पर फिर 1.90 करोड़ का ऋण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खेत में पॉली हाउस का कहीं अता-पता नहीं और कागजों में निर्माण पूरा। राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजना को ही कमाई का जरिया बनाकर बैंक से करोड़ों रुपए निकालने के कथित खेल का ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ है।
33 किसानों के जमीन संबंधी दस्तावेज लेकर उनके नाम पर 7 करोड़ 80 लाख 85 हजार रुपए के ऋण मंजूर कराए गए और पॉलीहाउस बनाए बिना ही रकम निजी फर्मों को पहुंचा दी गई। इतना ही नहीं, जांच में 16 प्रकरण ऐसे मिले जिनमें ऋण मंजूर होने से पहले ही पॉलीहाउस के काम पूरा होने के प्रमाण पत्र तैयार हो चुके थे।
बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप... इसी जांच के दौरान पहले से बैंक में बंधक एक हेक्टेयर जमीन पर दोबारा 1.90 करोड़ रुपए का ऋण मंजूर कराने का मामला भी सामने आया।
दोनों मामलों में बैंक को कुल 9 करोड़ 70 लाख 85 हजार रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। ईओडब्ल्यू ने निजी फर्मों के संचालकों-भागीदारों और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों समेत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
निजी संस्थाओं को भुगतान करा दिया... ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर सिंह यादव के अनुसार 33 किसानों को लाभ का प्रलोभन देकर उनकी जमीन के दस्तावेज लिए गए। इसके बाद राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पॉलीहाउस निर्माण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, खरगोन में 33 ऋण प्रकरण प्रस्तुत किए गए।
आरोप है कि ऋण स्वीकृत होने के बाद भी खेतों में निर्माण नहीं हुआ, लेकिन कागजों में काम पूरा दिखाकर निजी संस्थाओं को भुगतान करा दिया गया। जांच में मेसर्स किसान एग्रो को 20 पॉलीहाउस बनाने थे।
आरोप है कि एक भी पॉलीहाउस बनाए बिना सभी 20 प्रकरणों के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र तैयार कर भुगतान प्राप्त कर लिया गया। एवीआई एग्रीकल्चर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को पांच पॉलीहाउस बनाने थे।
इनमें दो का निर्माण न होने के बावजूद पांचों ऋण प्रकरणों में भुगतान प्राप्त करने का आरोप है। वहीं सिरांश टेक्नो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आठ पॉलीहाउस का काम दिया गया था, लेकिन जांच में बिना निर्माण के ही पूर्णता प्रमाण पत्र के आधार पर भुगतान लेने की बात सामने आई है।
प्रमाण पत्रों को प्रथम दृष्टया कूटरचित माना ... जांच में दस्तावेजों की टाइमिंग ने पूरे मामले पर सवाल खड़े कर दिए। कुल 33 प्रकरणों में तीन में जिस दिन ऋण राशि का भुगतान हुआ, उसी दिन का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया।
12 मामलों में भुगतान से पहले की तारीख का प्रमाण पत्र मिला, जबकि 16 मामलों में ऋण स्वीकृति से भी पहले पॉलीहाउस निर्माण पूरा होने का प्रमाण पत्र तैयार मिला। ईओडब्ल्यू ने इन प्रमाण पत्रों को प्रथम दृष्टया कूटरचित माना है।
बंधक जमीन भी नहीं बची, उसी पर फिर 1.90 करोड़
मामले में जमीन के दोबारा इस्तेमाल का आरोप भी सामने आया। ईओडब्ल्यू के मुताबिक नारायण सिंह की ग्राम भीलगांव, खरगोन स्थित करीब एक हेक्टेयर जमीन पहले से बैंक में बंधक थी।
इसके बावजूद बैंक की सहमति और एनओसी लिए बिना उसी संपत्ति को दोबारा बंधक रखकर 7 दिसंबर 2015 को 1.90 करोड़ रुपए का कैश क्रेडिट ऋण स्वीकृत किया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में तत्कालीन बैंक अधिकारियों की भूमिका भी रही।
इन पर एफआईआर, जांच में खुलेंगे और कई राज
ईओडब्ल्यू ने राज इको फर्म्स के भागीदार राजेंद्र सिंह तंवर और नितिन गांवशिंदे, सिरांश टेक्नो इंडिया के निदेशक सौरभ दुबे, किसान एग्रो के नरेंद्र पंवार, एवीआई एग्रीकल्चर सॉल्यूशन के निदेशक ब्रजपालसिंह चौधरी व अविनाश पाटीदार, नारायण सिंह तथा बैंक के तत्कालीन मुख्य शाखा प्रबंधक केके सरवटे, ऋण प्रबंधक शुभम सोहनी और बैंक अधिकारी चंद्रशेखर राठौड़ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच में कथित साजिश, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल और बैंक राशि की हेराफेरी से जुड़े आरोप सामने आए हैं। अब जांच का बड़ा सवाल यही है कि किसानों के नाम पर मंजूर रकम आखिर किन खातों तक पहुंची, फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र किसने तैयार किए और बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति व भुगतान से पहले की जांच में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे नजरअंदाज हुई।
संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!