8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश भाजपा में करीब आठ महीने से खाली चल रहे प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर नियुक्ति हो गई है।
भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।
उनका संगठनात्मक केंद्र भोपाल रखा गया है।
संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंग
चंद्रशेखर अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
उनकी नियुक्ति के साथ ही हितानंद शर्मा के दायित्व परिवर्तन के बाद खाली पड़े पद पर करीब 8 महीने बाद स्थायी नियुक्ति हुई है।
हितानंद की संघ में वापसी के बाद खाली था पद
31 जनवरी 2026 को तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को भाजपा से संघ में वापस भेजा गया था।
उन्हें मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख बनाया गया था और उनका केंद्र जबलपुर तय किया गया था।
इसके बाद नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति नहीं हुई थी। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मध्य प्रदेश में संगठन का कामकाज देखते रहे।
अगस्त 2026 में भी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान जामवाल संगठन महामंत्री की भूमिका में सक्रिय थे।
कौन हैं चंद्रशेखर?
चंद्रशेखर संघ पृष्ठभूमि से जुड़े प्रचारक रहे हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा से हैं और संघ के काशी क्षेत्र तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
वे राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री के रूप में भी करीब छह साल काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें तेलंगाना में संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। अब केंद्रीय संगठन ने उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।
MP में संगठन की नई जिम्मेदारी
चंद्रशेखर के सामने प्रदेश संगठन के कामकाज को संभालने के साथ पार्टी के जिला और बूथ स्तर के संगठन से जुड़े कार्यों का समन्वय करने की जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा प्रदेश नेतृत्व और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखना भी उनके दायित्व का हिस्सा होगा।
उनकी नियुक्ति के साथ मध्य प्रदेश भाजपा में पिछले करीब आठ महीने से चल रहा संगठन महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी समाप्त हो गया है।
अजय जामवाल अब इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे और चंद्रशेखर प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में काम संभालेंगे।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!