सेशेल्स ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान: संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय बने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विक्टोरिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त किया और इसे भारत तथा सेशेल्स के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक बताया।
सेशेल्स की संसद को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भी हैं।
दोनों देशों का रिश्ता 256 वर्ष पुराना
उन्होंने बताया कि दोनों देशों का रिश्ता लगभग 256 वर्ष पुराना है, जिसकी शुरुआत अगस्त 1770 में तब हुई थी, जब 'थेलेमाक' नामक जहाज से पांच भारतीय पहली बार सेशेल्स पहुंचे थे।
मोदी ने कहा, दुनिया के नक्शे में सेशेल्स भले ही छोटे-छोटे द्वीपों का समूह दिखाई देता हो, लेकिन भारत के लिए यह एक भरोसेमंद मित्र और हिंद महासागर क्षेत्र का महत्वपूर्ण साझेदार है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए मिला सम्मान
सेशेल्स सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, समुद्री पारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों और सतत विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया है।
पर्यावरण क्षेत्र में मिल चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित किया।
2018 में संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में अपने सर्वोच्च सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' से सम्मानित किया था। सेशेल्स का यह सम्मान भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों तथा हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

छात्रसंघ चुनाव की तैयारी:कांग्रेस ने 13 क्षेत्र प्रभारी बनाए; इंदौर में यह संभालेंगे कमान, करीब नौ साल बाद कैंपस में चुनावी हलचल तेज

नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में:पत्थर गोदाम रोड से धराया आरोपी

सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत:बंद कमरे में मिली लाश; दरवाजा तोड़कर निकाला शव

औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का किया शुभारंभ

सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा:लाइसेंस सस्पेंड होगा; सील करने की भी तैयारी

वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात:800 मातृशक्ति की कलश यात्रा के साथ नर्मदा जल वितरण टंकी का भूमि पूजन संपन्न

10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’:दो बार बदला जांचकर्ता पर सुराग नहीं

महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदने का आरोप

गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस

इंदौर से सीखेगा बंगाल:कचरा प्रबंधन व्यवस्था देखने पहुंची टीम; कैबिनेट मंत्री घोष के नेतृत्व में आए विशेषज्ञों ने समझी कार्यप्रणाली

बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान

देखिए वीडियो:विपक्ष के नेता घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे; एफआईआर की मांग पर धरने पर बैठे

जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर:होटल में 9 पेज का सुसाइड नोट लिखकर बनाया वीडियो

चार गुना मुआवजे के लिए किसानों का कलेक्टोरेट में डेरा:रात में बनाई दाल-बाटी; हनुमान चालीसा-सुंदरकांड का किया पाठ

राखी का त्योहार शकर 65 पार:देश में शकर के थोक-खेरची भाव रिकॉर्ड स्तर पर उछले; 40 फीसदी तक बढ़े दाम

निर्मल होगी यह नदी:नहीं गिरेगा नालों का पानी; अतिक्रमण और प्लास्टिक पर भी सख्ती,16 जिलों में चलेगा अभियान

कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल:निखिल चौहान की मुजरा पार्टियों का काला सच

MP में भारी बारिश से नदियां उफान पर:आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद

नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई:इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप:करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!