कंबलों के नीचे छिपा था कई किलो डोडाचूरा: कंटेनर से लाखों का माल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़कर डोडाचूरा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। नागालैंड नंबर के कंटेनर में कंबलों के नीचे 6 कट्टों में 106.47 किलो डोडाचूरा छिपाकर महाराष्ट्र के मालेगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर नीमच और चित्तौड़गढ़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है।
कंबलों की आड़ में चल रहा था नशे का खेल
एएसपी राकेश पंद्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात बिलपांक थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एए 6956 में डोडाचूरा भरकर सातरूंडा होते हुए इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सातरूंडा क्षेत्र में घेराबंदी की।
इंदौर रोड के किनारे ले-बाय में पुलिस को संदिग्ध कंटेनर खड़ा मिला। तलाशी लेने पर ऊपर कंबल रखे मिले। जब पुलिस ने कंबल हटाए तो नीचे 6 कट्टों में डोडाचूरा छिपा मिला। वजन कराने पर कुल 106.47 किलो डोडाचूरा निकला।
पुलिस को देखते ही एक आरोपी फरार
कंटेनर में तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहनलाल माली (42), निवासी नीमच और प्रेमचंद धाकड़ (53), निवासी चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर डोडाचूरा और कंटेनर जब्त कर लिया है।
नीमच से मालेगांव जा रही थी खेप
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डोडाचूरा नीमच अनिल सिंह राजपूत से लेकर आए थे और इसे महाराष्ट्र के मालेगांव पहुंचाया जाना था। अब पुलिस डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले अनिल सिंह राजपूत और फरार आरोपी अनिल सिंह सोंधिया राजपूत, निवासी संगराणा घाटी, नीमच की तलाश कर रही है।
पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और डोडाचूरा की सप्लाई चेन का खुलासा होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!