रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को GRP और RPF की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 38 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में मोबाइल फोन, मंगलसूत्र, बैग और नकदी शामिल है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रतीक्षालय से चोरी हुआ था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित प्रतीक्षालय से यात्री रमेश जायसवाल का सैमसंग कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया था।
मोबाइल की कीमत करीब 17 हजार रुपए बताई गई है। यात्री की शिकायत पर GRP थाना उज्जैन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसी दिन पार्सल बुकिंग विंडो के पास महिला यात्री रामकन्या का बैग भी चोरी हो गया था। बैग में करीब 14 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र और 7 हजार रुपए नकद रखे थे।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान
लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए GRP और RPF की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।
शाजापुर और इंदौर के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाजापुर निवासी तेजकरण और इंदौर निवासी जितेंद्र उर्फ राजा के रूप में हुई है।
तेजकरण के कब्जे से करीब 17 हजार रुपए कीमत का सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। वहीं जितेंद्र उर्फ राजा के पास से चोरी का बैग, करीब 14 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र और 7 हजार रुपए नकद बरामद हुए।
आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि क्या दोनों ने रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर इसी तरह की चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।
संबंधित समाचार

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!