नामी अस्पताल पर गंभीर आरोप: आयुष्मान के मरीजों से लिए पैसे; दोबारा जारी हुआ नोटिस, मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी निजी अस्पतालों में शुमार केयर सीएचएल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल पर आयुष्मान भारत योजना के मरीजों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में अब भोपाल स्थित आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश की ओर से अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।
आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद वसूले लाखों रुपए
जारी किए गए नोटिस में दो अलग-अलग मरीजों के मामलों का जिक्र किया गया है, जिनसे नियमों के खिलाफ भारी भरकम राशि ली गई। रामस्वरूप नामदेव नामक मरीज के पास आयुष्मान कार्ड मौजूद था, इसके बावजूद अस्पताल ने इलाज के नाम पर 1 लाख 98 हजार रुपए वसूल लिए।
वहीं दूसरे मामले में पवन जैन से उपचार के लिए 2 लाख 99 हजार 999 रुपए की राशि ली गई, जबकि वे भी आयुष्मान योजना के पात्र थे। इन दोनों मामलों को आयुष्मान योजना की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन माना गया है।
पांच दिन में जवाब देने के निर्देश
आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश, भोपाल के महाप्रबंधक (शिकायत शाखा) डॉ. अश्विन इंगले द्वारा केयर सीएचएल अस्पताल को दो अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल का आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुबंध है, ऐसे में मरीजों से किसी भी तरह की अतिरिक्त राशि लेना नियमों के खिलाफ है। अस्पताल प्रबंधन को पांच दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी जारी हो चुका है नोटिस
यह पहला मौका नहीं है जब केयर सीएचएल अस्पताल पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले 28 दिसंबर को सीएमएचओ द्वारा अस्पताल को नोटिस जारी किया गया था। उस मामले में एक 76 वर्षीय मरीज से बायपास सर्जरी के लिए पैसे लिए गए थे, जबकि उसके पास भी आयुष्मान कार्ड मौजूद था।
अस्पताल ने मरीज से मेडिक्लेम के नाम पर राशि ली, वहीं दूसरी ओर रेडक्रॉस सहायता के लिए 1 लाख रुपए का एस्टीमेट जिला प्रशासन और कलेक्टर को भेज दिया गया था। इस केस में भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोहरी वसूली की कोशिश सामने आई थी।
स्वास्थ्य विभाग की सख्ती
लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान प्राधिकरण की नजर केयर सीएचएल अस्पताल के जवाब पर टिकी है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!