सनसनीखेज मामले का खुलासा: किसे फंसाने के लिए खुद को मारी गोली; कॉल डिटेल से क्या पता चला, फरियादी समेत तीन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक चौंकाने वाले मामले का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने खुद पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी थी।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने फरियादी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर का कट्टा, चला हुआ कारतूस और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। यह मामला 4 फरवरी 2026 का है, जो आरोन थाना क्षेत्र के बन्हेरी गांव का है।
कॉल डिटेल और लोकेशन से खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने फरियादी और उसके साथियों की मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। जांच में सामने आया कि कथित हमले की कहानी झूठी थी। कॉल रिकॉर्ड से यह संकेत मिले कि पुराने विवाद के चलते निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची गई थी।
दुश्मनी निकालने के लिए रची साजिश
एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, बन्हेरी गांव निवासी 35 वर्षीय नीतेश रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही कई लोगों ने उस पर गोली चलाई, जो उसकी कमर में लगी। पुलिस को संदेह होने पर जब तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और तीनों संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ की गई, तो सच्चाई सामने आ गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीतेश रावत, रघुवीर सिंह रावत और अजब सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि दुश्मनी के चलते विरोधियों को फंसाने के लिए यह पूरा प्लान बनाया गया था। अजब सिंह रावत ने खुद 315 बोर के कट्टे से अपनी कमर में गोली मारी थी, जिसके बाद झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई।
पुलिस का बयान
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच में फरियादी ही आरोपी निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव की रंजिश का बदला लेने के लिए खुद को गोली मारी और विरोधियों के नाम पुलिस को बताए। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!