ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर परिजनों ने युवती द्वारा जहर खाने की बात कही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी मौत जहर से नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतका की मां और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हीरानगर थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल के अनुसार, हीरानगर क्षेत्र में रहने वाली ज्योति को उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल उपचार के लिए राजश्री अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि ज्योति ने जहर खा लिया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि ज्योति की मौत जहर के कारण नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस का संदेह गहरा गया और परिवार के लोगों से पूछताछ की गई।
पुलिस ने मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल से अलग-अलग पूछताछ की। जांच में सामने आया कि ज्योति का मयंक नाम के युवक से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने वाले थे। परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था।
पुलिस जांच के अनुसार, 2 जुलाई को ज्योति मयंक से मिलने जाने वाली थी। इस बात से नाराज होकर उसकी मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश अग्रवाल ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान ज्योति गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शीतल अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!