पति-पत्नी के शव मिलने से फैली सनसनी: जमीन पर युवती; फंदे पर लटका मिला युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
गुरुवार दोपहर जिले के रूठियाई इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से युवक-युवती के शव मिले। दोनों की लाशें करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही हैं।
जमीन पर युवती, फंदे पर लटका मिला युवक
मृतक की पहचान सूरज सहरिया (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बजरंगगढ़ की बीस भुजा कॉलोनी का रहने वाला था। युवती की गुमशुदगी का मामला पहले से बजरंगगढ़ थाने में दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ईंट भट्टों के पास बने एक कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
कमरे के अंदर युवती का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था।
भाई को हुआ शक, गेट तोड़कर अंदर देखा
धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया कि मृतक का भाई पास के ही एक दूसरे ईंट भट्टे पर काम करता है। पिछले दो दिन से दोनों दिखाई नहीं दिए थे। बुधवार रात उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
गुरुवार सुबह दोबारा पहुंचने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिससे उसे शक हुआ। इसके बाद उसने गेट तोड़कर अंदर देखा, जहां दोनों के शव पड़े मिले।
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!