खबर
Top News

नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस से सनसनी: सरकार पर आलोचनाओं के तीर; आरोपी पर मेहरबानी को लेकर उठे सवाल, बैठक में हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जनवरी 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस से सनसनी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने का मामला अब जमकर गर्माता जा रहा है। हिंदू संगठन जहां इस मामले में एक ओर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा शासित नगर निगम में गौवध को लेकर सीधे सरकार को घेर रही है।
जानबूझकर आरोपी असलम चमड़ा को बचाने का आरोप
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस पर जानबूझकर आरोपी असलम चमड़ा को बचाने का आरोप लगाया है। असलम के खिलाफ NSA लगाने के साथ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की गई है। 
नगर निगम के वेटनरी डॉक्टर को सस्पेंड किया
मामला गर्माने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के वेटनरी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
100 करोड़ की जमीन मात्र 4 लाख रुपए सालाना में दे दी  
भोपाल नगर निगम पीपीसी मोड पर जो स्लॉटर हाउस चला रहा था उसके संचालक असलम चमड़ा की भूमिका पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन पर बने नगर निगम से इस अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस पर निगम के अफसर इस कदर मेहरबान है कि उन्होंने करीब 100 करोड़ की जमीन को मात्र 4 लाख रुपए सालाना में असलम चमड़ा को दे ऱखी थी।
प्राइवेट डाक्टर नियुक्त कर रखे थे
यह भी जानकारी मिली है कि असलम कुरैशी ने नियमों को ताक पर रखते हुए प्राइवेट डॉक्टर नियुक्त कर रखे थे। नगर निगम में मवेशियों से जुड़े सभी तरह के काम का ठेका भी उसी के पास था।
मानवाधिकार आयोग सदस्य की शिकायत भी दरकिनार
मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने खुद ही असलम चमड़ा की शिकायत की थी लेकिन पुलिस-प्रशासन ने इसके बाद भी उसके क्लीन चिट दी। असलम चमड़ा के विरुद्ध शिकायत थी कि वो अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को भोपाल ला कर गौकशी करवाता है।
जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गौमाता के नाम पर सरकार ने लोगों को धोखा दिया है।भोपाल में नगर निगम के स्लॉटर में टनों में गोमांस के अवशेष मिले है, यह बताता कि गौवध करने में भाजपा की नगर निगम शामिल है।
यह है पूरा मामला
भोपाल में 17 दिसंबर की रात को हिंदू संगठनों ने पुलिस मुख्यालय के पास एक संदिग्ध ट्रक रोका था। उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड इस  ट्रक में 26 टन मांस भरा था, जो नगर निगम की जंहगीराबाद में पीपीपी मोड पर संचालित स्लॉटर हाउस से निकला
जांच के दौरान उसमें गोमांस की पुष्टि
जब्त मांस की जांच के दौरान उसमें गोमांस की पुष्टि हुई। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने स्लॉटर हाउस को सील कर दिया है। वहीं गोमांस तस्करी के मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने स्लॉटर हाउस लाइवस्टाक के संचालक असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा और कंटेनर संचालक शोएब को गिरफ्तार किया है।
सरकार से निगम तक बैकफुट पर
गोकशी को लेकर अब सरकार से से लेकर नगर निगम तक बैकफुट पर नजर आ रहा है। पूरा मामला सामने आने के चार दिन बाद अब भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पूरे मामले पर सफाई दी है। सूर्यवंशी ने कहा कि  मध्य प्रदेश में गौहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध है और अभी इस मामले पर आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
निगम की बैठक में जमकर हंगामा
आज निगम की बैठक की शुरुआत से पहले ही इस मामले को माहौल गरमा गया था। वार्ड 12 से भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव ने अपनी ही परिषद के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने शहर में संचालित अवैध स्लाटर हाउसों को तत्काल बंद करने की मांग की। वे अपनी जैकेट पर 'स्लाटर हाउस बंद करो' के पंपलेट चिपकाकर सदन पहुंचे थे।



संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 13 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 13 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 14 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 14 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 14 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 14 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 14 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 14 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 14 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 15 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 15 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!