शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस: एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। संक्रमित मरीज को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक फिलहाल मरीज की हालत ठीक है और रविवार को डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।
उज्जैन की महिला की मौत के बाद मिला दूसरा केस
इससे पहले उज्जैन निवासी करीब 60-62 वर्षीय महिला की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इंदौर के निजी अस्पताल में करीब 16 दिन इलाज के बाद उन्हें 18 अगस्त को मेडिकल सलाह के विरुद्ध छुट्टी देकर उज्जैन ले जाया गया था। अगले दिन घर पर उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से उपचार और मरीज से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी बनाई गई है।
तीन अस्पतालों में नहीं मिला था भर्ती का इंतजाम
दूसरे मरीज के परिजन के मुताबिक, उसे भर्ती कराने के लिए पहले तीन अस्पतालों में संपर्क किया गया, लेकिन वहां स्वाइन फ्लू के मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद गीता भवन अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया गया।
अब स्वास्थ्य विभाग के सामने संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की निगरानी और संक्रमण के संभावित स्रोत का पता लगाने की चुनौती है।
एमवाय अस्पताल में वार्ड तैयार
दो मामले सामने आने के बाद एमवाय अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी होने की बात कही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए वार्ड तैयार रखा गया है। मरीजों की जांच, उपचार और मॉनिटरिंग के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब दोनों मामलों में संभावित संपर्क और संक्रमण के स्रोत की जानकारी जुटा रहा है। स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। सांस लेने में परेशानी या गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!