खबर
टॉप न्यूज

सावरकर की चेतना और भागवत का समकालीन राष्ट्रबोध...

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 4:33 pm
शेयर करें:
सावरकर की चेतना और भागवत का समकालीन राष्ट्रबोध...

प्रो. आरके जैन वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर
अंडमान की वह ऐतिहासिक भूमि, जहां स्वतंत्रता संग्राम की वेदना आज भी समुद्री हवाओं में मौन होकर गूंजती है, एक बार फिर राष्ट्रचिंतन की साक्षी बनी। काला पानी की सेलुलर जेल केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि उन असंख्य तपस्वी आत्माओं का अमिट स्मारक है, जिन्होंने भारतमाता की स्वतंत्रता के लिए अमानवीय यातनाओं को भी व्रत की भांति स्वीकार किया।

इसी पावन पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का उद्घोष गूंजा- यह भारत के लिए जीने का समय है, मरने का नहीं। यह कथन बलिदान की गौरवशाली परंपरा को नकारे बिना, राष्ट्रभावना को आत्मविनाश से निकालकर जीवन, निर्माण और पुनर्जागरण की दिशा में मोड़ने वाला स्पष्ट एवं सशक्त संदेश है।

दक्षिण अंडमान के बेओदनाबाद स्थित वीर सावरकर प्रेरणा पार्क में, वीर सावरकर की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर दिया गया यह वक्तव्य इतिहास की पीड़ा को भविष्य की प्रेरणा में रूपांतरित करता प्रतीत हुआ। सावरकर का स्वप्न केवल विदेशी शासन से मुक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि एक संगठित, आत्मविश्वासी और जाग्रत राष्ट्र के निर्माण का था।

उसी तपोभूमि से भागवत जी ने यह स्पष्ट किया कि सच्चा राष्ट्रप्रेम आत्मोत्सर्ग की एकांगी व्याख्या नहीं, बल्कि सृजनशील, सकारात्मक और दीर्घकालीन जीवन-दृष्टि में निहित है—ऐसा जीवन, जो आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत का उत्तराधिकार सौंप सके।

आज का भारत एक अलग मोड़ पर खड़ा है। स्वतंत्रता के लिए प्राण देने का युग इतिहास बन चुका है, परंतु राष्ट्र के लिए जीने की चुनौती अब और अधिक व्यापक हो गई है। भागवतजी का संदेश इसी संदर्भ में सामयिक और प्रासंगिक बन जाता है। उन्होंने रेखांकित किया सावरकर ने कभी जाति, प्रांत या भाषा की सीमाओं में राष्ट्र को नहीं बांधा।

अखंड भारत की उनकी परिकल्पना सांस्कृतिक एकता पर आधारित थी। आज जब छोटे-छोटे मुद्दों पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं, तब यह स्मरण आवश्यक है कि हमारी पहली पहचान भारतीय होना है।

‘टुकड़े-टुकड़े’ की मानसिकता और विभाजनकारी शब्दावली पर करारा प्रहार करते हुए भागवत जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। राष्ट्रभक्ति नारों या आक्रोश तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक आचरण, सहिष्णुता और सहयोग में प्रकट होती है। विविध मतों और परंपराओं के बावजूद एक साझा लक्ष्य की ओर बढ़ना ही भारत की असली शक्ति है।

उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि आंतरिक एकता के बिना बाहरी चुनौतियों का सामना करना असंभव है। इसलिए राष्ट्र को हर प्रकार के संकीर्ण स्वार्थ से ऊपर उठाकर देखना समय की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने संदेश को और व्यापक संदर्भ दिया।

मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए भागवत जी ने सफलता की नई परिभाषा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आज का युवा विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था का भाग है। आगे बढ़ो, धन अर्जित करो, नवाचार करो, कॅरियर में शिखर तक पहुंचो, लेकिन यह सब राष्ट्र के प्रति दायित्व को भूले बिना हो। साधुता या त्याग का अर्थ समाज से कटना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ बनकर समाज को सशक्त करना है।

भागवतजी का यह दृष्टिकोण निराशा और हिंसा की प्रवृत्तियों से अलग राह दिखाता है। उन्होंने युवाओं को यह समझाया कि क्रांति केवल सड़कों पर नहीं होती, बल्कि प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, खेतों, कारखानों और कार्यालयों में भी जन्म लेती है। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रसेवा का अभिन्न अंग बताते हुए उन्होंने एक संतुलित विकास मॉडल की ओर संकेत किया।

यह ऐसा विकास है, जिसमें प्रगति मानवता से कटकर नहीं, बल्कि उसके साथ कदम मिलाकर चलती है। भारत की विविधता को अक्सर चुनौती के रूप में देखा जाता है, परंतु भागवत जी ने इसे शक्ति का स्रोत बताया। अनेक भाषाएं, असंख्य परंपराएं और विविध संस्कृतियां मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करती हैं, जो विश्व को दिशा दे सकता है।

जब दुनिया आर्थिक अनिश्चितताओं और संघर्षों से गुजर रही है, तब भारत के पास आशा का केंद्र बनने का अवसर है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सावरकर के दर्द को केवल स्मृति न बनाएं, बल्कि उससे प्रेरणा लेकर स्वार्थ त्यागकर कार्य करें।

यह संदेश केवल विचारधारा का उद्घोष नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए आह्वान है। यदि शिक्षक शिक्षा से समाज को आलोकित करे, उद्यमी ईमानदारी से रोजगार सृजित करें, किसान प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर अन्न उपजाएं और युवा तकनीक से देश को आगे बढ़ाए, तो भारत को रोक पाना किसी के लिए संभव नहीं होगा।

भावनात्मक भाषण क्षणिक उत्साह देते हैं, किंतु स्थायी परिवर्तन अनुशासित और निरंतर प्रयास से ही आता है- यह बात भागवतजी ने स्पष्ट रूप से रेखांकित की।

संबोधन राष्ट्रभक्ति की नींव... अंडमान से उठा यह स्वर आज पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा ह, जो यह बताता है कि हमारा समय आ चुका है- निर्माण का, सृजन का और विजय का। डॉ. मोहन भागवत का यह उद्बोधन नई राष्ट्रभक्ति की नींव रखता है, जहां अतीत के बलिदान सम्मानित हैं, पर भविष्य का मार्ग जीवन, एकता और प्रगति से प्रशस्त होता है।

भारत आज तैयार है एक सशक्त, समृद्ध और संगठित राष्ट्र बनने के लिए। भारत के लिए जियो, ताकि विश्व हमारे अनुभव से सीख सके, यही इस जीवन-क्रांति का सार है।

टैग:

संबंधित समाचार

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद
Top News

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद:जीआरपी का दावा-शिकायत नहीं

12 minutes ago
जेन अल्फा का प्रदर्शन
Top News

जेन अल्फा का प्रदर्शन:62 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; बोले- गूगल पर दुनिया देखते हैं, अपना हक जानते हैं

13 minutes ago
डिजिटल अरेस्ट
Top News

डिजिटल अरेस्ट:17 राज्यों के 33 जिलों से 12 आरोपी गिरफ्तार; ठगी के 55 लाख रुपए बरामद

14 minutes ago
चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार
Top News

चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार:टीआई ने ऐसा लताड़ा कि हाथ जोड़ने लगा

23 minutes ago
नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी
Top News

नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी:नगर निगम को 50 करोड़ अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद; दो साल से नए खाते खोलने पर लगी थी रोक

24 minutes ago
जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार
Top News

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार:2 महीने में हुई 35 फीसदी बढ़ोतरी

35 minutes ago
इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी
Top News

इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी:इस घाट में ट्रैफिक बढ़ा तो वैकल्पिक रूट से भेजे जाएंगे वाहन; श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनाया डायवर्जन प्लान

42 minutes ago
कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:साढ़े 3 किलोमीटर लंबी कतार; दर्शन के लिए 3.5 घंटे इंतजार, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

about 1 hour ago
35 साल पुराने  नरसंहार की फिर खुलेगी जांच
Top News

35 साल पुराने नरसंहार की फिर खुलेगी जांच:9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 लोगों को मारा था; पुराने मामलों में आतंकियों और मददगारों की भूमिका खंगाल रही एजेंसी

about 1 hour ago
एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी
Top News

एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी:164 यात्री थे सवार; 7 दिन में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना

about 1 hour ago
30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच
Top News

30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच:पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात शराब तस्करी नेटवर्क

about 1 hour ago
लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे एमडी ड्रग्स और केमिकल का नशा
Top News

लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे एमडी ड्रग्स और केमिकल का नशा:एक पकड़ाया, मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री

about 1 hour ago
भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar
Top News

भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar:बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 1 hour ago
शो कराने वाली टीम गुजरात-इंदौर हाईवे पर हो गई हादसे का शिकार
Top News

शो कराने वाली टीम गुजरात-इंदौर हाईवे पर हो गई हादसे का शिकार:आ रही है पालकी बाबा महाकाल की में नहीं होगा ड्रोन शो

about 2 hours ago
गड्ढों में वीआईपी रोड
Top News

गड्ढों में वीआईपी रोड:पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क; वाहन चालक परेशान, निगम बोला-बारिश में मिट्टी बैठने के बाद करेंगे पक्का सुधार

about 2 hours ago
रिमूवल दल सड़क पर
Top News

रिमूवल दल सड़क पर:फिर भी फुटपाथ पर बेखौफ कब्जा; राजवाड़ा से आंखों देखा हाल

about 2 hours ago
पुलिस की गाड़ी देखते ही भागा छात्र
Top News

पुलिस की गाड़ी देखते ही भागा छात्र:बैग से निकली 1 लाख की एमडी ड्रग्स

about 2 hours ago
सड़क दुर्घटना में घायल कावड़िए की नहीं बचाई जा सकी जान
Top News

सड़क दुर्घटना में घायल कावड़िए की नहीं बचाई जा सकी जान

about 2 hours ago
जेल से छूटा, तो फिर तान दिए टीनशेड
Top News

जेल से छूटा, तो फिर तान दिए टीनशेड:प्लॉटों पर कब्जा कर शुरू कर दी वसूली; राधिका कुंज कॉलोनी का मामला, कब्जा छोड़ने के बदले लाखों मांगने वाला गुंडा मुख्तियार गिरफ्तार

about 2 hours ago
जंगल में नाबालिग से गैंगरेप
Top News

जंगल में नाबालिग से गैंगरेप:तीन दोस्तों ने मिलकर किया; वारदात के बाद से आरोपी फरार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!