झूठी एफआईआर के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में सत्याग्रह: मिला आश्वासन- जांच में आरोप झूठे पाए गए तो निरस्त होगी एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

शिकायतकर्ता महिला पर भी होगी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र की ग्रीन वैली सोसायटी में चल रहा विवाद शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक जा पहुंचा। रहवासियों ने एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई कथित झूठी एफआईआर और बार-बार की जा रही शिकायतों के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित रहवासी पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह के दफ्तर के बाहर जमीन पर बैठ गए।
निरीक्षक दीपक और श्रद्धा यादव रहवासियों से ऊपर बैठने के लिए लगातार निवेदन करते रहे, लेकिन पीड़ित पक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा। करीब एक घंटे चले इस घटनाक्रम ने मुख्यालय में हड़कंप मचा दिया। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था जब तक कमिश्नर स्वयं उनकी बात नहीं सुनते, उठेंगे नहीं।
ग्रीन वैली सोसायटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी, उपाध्यक्ष सपना जैन और रहवासियों का आरोप है सोनम गेडा नामक महिला काफी समय से प्रताड़ित कर रही है। साक्ष्यों के साथ बताया उक्त महिला ने पहले धन के गबन की झूठी शिकायतें विभिन्न थानों और क्राइम ब्रांच में की थीं, जिनमें जांच के बाद पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है।
अब सीसीटीवी फुटेज वायरल करने जैसे बेबुनियाद आरोप लगाकर कनाड़िया थाने में नई एफआईआर दर्ज कराई है। सपना जैन ने कहा झूठे आरोपों के चलते डिप्रेशन का शिकार हैं और अपने छोटे बच्चों तक का ध्यान नहीं रख पा रही हैं।
एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह ने रहवासियों की शिकायत को विस्तार से सुना। एसीपी कुंदन मंडलोई और कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव भी मौजूद रहे। रेखा चौधरी, सपना जैन, गौरांग सोनी, अंजनी कुमार शर्मा, रमन जैन, सोनिया चौधरी, ममता चौधरी, शशि शर्मा, संध्या त्रिपाठी, अनीता जैन, पुष्पा कोराने, गुरमीत कौर, संतोष चौधरी, राकेश पाटिल , अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में रहवासी शामिल थे।
मुलाकात के बाद रेखा चौधरी ने बताया कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। जांच में शिकायतें और आरोप निराधार पाए जाते हैं तो एफआईआर निरस्त कर झूठी शिकायत करने पर महिला पर कार्रवाई की जाएगी।
गहराई से होगी जांच
ग्रीन वैली सोसायटी के रहवासियों के ज्ञापन का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। तथ्यों की जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी। - कुंदन मंडलोई, एसीपी
संबंधित समाचार

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!