सरपंच के बेटे ने खुद को गोली मारी: नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था; घर लौटते ही मौत को लगाया गले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ सिकरी ग्राम पंचायत की सरपंच सुशीला जाटव के बड़े बेटे विशाल जाटव ने शनिवार को अपने ही घर में कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मां के सामने खून से लथपथ मिला बेटा
फाइनल ईयर के छात्र की इस मौत से प्रशासनिक और ग्रामीण हल्कों में हड़कंप मच गया है। मृतक विशाल ग्वालियर में GNM (नर्सिंग) का छात्र था और फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
अचानक चली गोली
विशाल एक दिन पहले ही ग्वालियर से अपने गांव सिकरी आया था। शनिवार सुबह जब उसकी मां कपड़े धो रही थीं और छोटा भाई नहा रहा था, तभी अचानक फायरिंग की आवाज आई।
अस्पताल में तोड़ा दम
आवाज सुनकर जब मां और भाई कमरे में पहुंचे, तो विशाल सीने में गोली लगने के कारण खून से सना पड़ा था। पास ही एक कट्टा गिरा हुआ था। परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत ग्वालियर लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही विशाल की सांसें थम गईं।
अनसुलझी है खुदकुशी की गुत्थी
विशाल के छोटे भाई के अनुसार, वह स्वभाव से शांत था और उसने कभी किसी परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया। ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान भी सब कुछ सामान्य लग रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हथियार की जांच
पुलिस यह पता लगा रही है कि छात्र के पास अवैध हथियार (कट्टा) कैसे पहुँचा और इसका स्रोत क्या है। पुलिस विशाल के मोबाइल फोन और ग्वालियर में उसके दोस्तों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!