ढाई करोड़ का माल चुराने वाला निकला सफाईकर्मी: कार शोरूम में झाड़ू लगाते-लगाते बन गया चोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

चुराया था मालिक के केबिन से सोने का छत्र, हीरे जड़ा मुकुट और आईफोन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लग्जरी कारों के शोरूम में सफाई का काम करने वाले एक युवक ने ऐसा खेल खेला कि सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। जिस शोरूम में वह झाड़ू-पोंछा लगाता था, वहीं के मालिक के केबिन में रखे करोड़ों के खजाने पर हाथ साफ कर दिया। आखिरकार सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा हो गया।
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र स्थित पटेल मोटर्स मारुति शोरूम में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। मामला तब सामने आया जब ऑपरेशन मैनेजर सुरेंद्र चौधरी ने शोरूम में बने मालिक के केबिन का टूटा हुआ ड्रॉअर देखा। जांच करने पर एप्पल आईफोन, सोने का ब्रेसलेट और चांदी के सिक्के गायब मिले।
शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर सफाईकर्मी लक्की बोरासी (19) निवासी बड़ी ग्वालटोली को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार लिया।
लक्की ने बताया कि उसे शोरूम के भीतर आने-जाने और केबिनों की पूरी जानकारी थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने मालिक के केबिन और अन्य कार्यालयों को निशाना बनाया। उसने न केवल आईफोन चोरी करना कबूल किया, बल्कि जनवरी माह में शोरूम मालिक के केबिन से खोडियार माता मंदिर का सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट चुराने की बात भी स्वीकार कर ली।
एक झटके में निकला ढाई करोड़ का माल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन, करीब 1 किलो 426 ग्राम वजनी सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट, 12 चांदी के सिक्के तथा वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए चोरी कर रहा था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल तो नहीं रहा।
आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी। अफसरों का कहना है कि घटना के खुलासे में एसीपी पराग सेनी, टीआई राजकुमार यादव, एसआई शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, कमल सिंह रघुवंशी, हेड कांस्टेबल नीरज रघुवंशी, आरक्षक हेमराज सिलोटे, नीरज जाट, जंगजीत जाट, निलेश मल्होत्रा, जितेन्द्र राजपूत, राम कुमार मीणा, साइबर सेल के प्रवीण सिंह व विनीत मिश्रा ने शानदार काम किया।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!