खबर
Top News

आरएसएस विरोधियों को जरूर देखना-दिखाना चाहिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
आरएसएस विरोधियों को जरूर देखना-दिखाना चाहिए

रमण रावल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निर्माण से लेकर अभी तक भारतीय समाज में इस संगठन को लेकर अनेक सवाल, संशय ,जिज्ञासा रहती आई हैं। जो पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं,उन्हें कभी-भी किसी भी मसले का सही जवाब मिल ही नहीं सकता, लेकिन जो कोरी स्लेट पर इबारत लिखना चाहता है,उसे संघ के सौ साला सफर को रेखांकित करने वाली फिल्म शतक काफी संतोषप्रद,सटीक और सटीक रूप में जानकारी देने में सक्षम है।

इसलिये मेरा तो मानना है कि संघ ने प्रयासपूर्वक देश के चुनिंदा शहरों में संघ विरोधियों के लिये विशेष शो आयोजित करना चाहिए। बेशक, वह ऐसा कभी नहीं करेगा, क्योंकि संघ कभी खंडन-मंडन के चक्कर में रहा ही नहीं । उसका एकमात्र ध्येय राष्ट्र निर्माण, हिंदू एकता और सामाजिक सद्भाव रहा है। इस मायने में 20 फरवरी को प्रदर्शित फिल्म शतक अपने मंतव्य में सफल कही जा सकती है ।

जिस तरह से मनुष्य की उम्र सौ साल हो जाना बड़ी उपलब्धि है और यह आनंद तब कई गुना बढ़ जाता है, जब वह व्यक्ति स्वस्थ-प्रसन्न भी हो। इस लिहाज से संघ सौ साल पूरे कर खुशहाल,मजबूत,लोकप्रिय और संभावनाओं से भरपूर है। पूरी तरह से गैर सरकारी सहायता प्राप्त किसी संगठन के सौ बरस पूरे होना ऐतिहासिक होने के साथ चमत्कृत करने वाला है।

उसकी खास वजह यह है कि उम्र बढ़ने के साथ यह अपेक्षाकृत सक्षम,अपने ध्येय में दृढ़ और राष्ट्र हित के संकल्प में अडिग साबित हुआ । यह बेहद असाधारण है। यह तब हुआ, जब सौ साल में से करीब 85 साल तो संघ संघर्ष ही करता रहा। अलबत्ता अटल बिहारी वाजपेयी के 5 साल व नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में जरूर वह सरकारी प्रताड़ना से बचा रहा, वरना तो कभी उसे चैन की सांस नहीं लेने दी गई । बहरहाल।

शतक फिल्म में संघ के इसी संघर्षशील सफर को दिखाया गया है, वह भी बिना किसी अतिरेक के । हां, इतना अवश्य है कि जिन घटनाओं को लेकर संघ विरोधी लगातार दुष्प्रचार करते रहे,उनके वास्तविक स्वरूप को तथ्यात्मक तरीके से फिल्मांकित किया गया है।

कश्मीर में कबिलाइयों के भेष में घुसे पाकिस्तानी सैनिकों से लोहा लेना हो, दादरा नगर हवेली से विदेशियों को भगाना हो,चीन से युद्ध के बाद संघ के उल्लेखनीय योगदान के मद्देनजर दिल्ली की परेड में स्वयं सेवको को शामिल करना हो या तीन-तीन बार प्रतिबंध लगाना हो।

संघ ने अपनी कार्य पद्धति के परिप्रेक्ष्य में राजनीति से निश्चित दूरी बनाये रखने का भी ध्यान रखते हुए 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन और 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के घटनाक्रम को स्पर्श भी नहीं किया, जो बताता है कि संघ श्रेय के भाव से काम नहीं करता।

इसीलिये स्वयं सेवक के लिये भी हमेशा यह स्पष्टता रही कि वह अपनी कोई भी निजी मान्यता और पूजा पद्धति रखे, लेकिन संघ के समाज कल्याण और राष्ट्र हित के भाव को धारण किये रहे,उतना काफी है।फ़िल्म में हेडगेवार जी,गुरु गोलवलकर और बाला साहेब देवरस का ही जिक्र है, जिन्होंने संघ को प्रारंभिक दृढ़ता प्रदान की। रज्जु भैया,सुदर्शन जी, व वर्तमान सर संघ चालक मोहन भागवत का उल्लेख न होना भी यह बताता है कि संघ में वर्चस्व और नाम की होड़ कभी नहीं रही।

फिल्म शतक पूरी तरह से दृश्य माध्यम के आवश्यक तकाजों का पालन करते हुए बनाई गई है, जिसमें सधा हुआ संपादन,जहां जरूरी हो, वहां संगीत,किसी सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ाने वाले घटनाक्रम से परहेज और क्रमबद्धता बरकरार रखी गई । तुर्की के शहंशाह के समर्थन में भारत में भड़के दंगों में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को जरूर दिखाया गया है, जो राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा मसला था।

एक और उल्लेखनीय पक्ष यह है कि संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की बाल्यकाल से युवावस्था तक स्वतंत्रता आंदोलन में प्रत्यक्ष योगदान की स्पष्ट घटनाओं को सविस्तार बताया गया है, ताकि संघ विरोधी राजनीतिक लोगों का झूठ सामने आये कि संघ के लोगों का आजादी में कोई योगदान नहीं है। जबकि श्यामाप्रसाद मुखर्जी,बलराज मधोक,वीर सावरकर आदि अनेक महापुरुषों ने फिरंगी सरकार से लोहा लिया था।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 13 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 14 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 14 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 14 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 14 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 15 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 15 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 15 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 15 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 15 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 15 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 15 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 15 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 15 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 15 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 16 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 16 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!