खबर
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले: ‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
आरएसएस प्रमुख बोले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने इंदौर में ‘संघ अनुभव शाला’ का लोकार्पण किया। पंतवैध कॉलोनी स्थित सुदर्शन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘अनुभवशाला’ नाम अपने आप में सार्थक है।

उनके अनुसार संघ को जानने-समझने के लिए केवल जानकारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके कार्य और वातावरण का अनुभव करना भी जरूरी है।

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ एक अनोखा संगठन है और इसे समझने के लिए अनुभवशाला एक अच्छा प्रयोग है। उन्होंने कहा कि 'पूरी दुनिया और निकट के इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ।'

उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थितियों के अनुसार बदलने की क्षमता रखने वाले संघ में कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें वह अपरिवर्तनीय मानते हैं और इन्हें समझने के लिए भी अनुभव आवश्यक है।

‘गागर में सागर’ के समान है अनुभवशाला
मोहन भागवत ने अनुभवशाला को ‘गागर में सागर’ के समान बताया। उन्होंने कहा कि संघ का वास्तविक अनुभव उसके किसी कार्यक्रम में तीन-चार दिन साथ रहकर प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह संघ के कार्यालय में जाकर वहां के वातावरण और कार्यप्रणाली को भी समझा जा सकता है।

उनके मुताबिक, अनुभवशाला में संघ के इसी प्रत्यक्ष अनुभव को सीमित स्थान पर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

सौ वर्ष की यात्रा को प्रदर्शनी में समेटा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर तैयार की गई इस अनुभवशाला में संघ की सौ वर्ष की यात्रा, विचार और कार्यपद्धति को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।

आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में मुख्य रूप से तीन सवालों, संघ क्या है, इसकी स्थापना क्यों हुई और संघ कैसे कार्य करता है के जवाब प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शनी की शुरुआत भारत की प्राचीन सभ्यता और ज्ञान परंपरा से होती है, जिसके बाद संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि और उसकी शताब्दी यात्रा को दिखाया गया है।

आधुनिक तकनीक और कला का इस्तेमाल
अनुभवशाला में वीडियो गैलरी, चित्र, आलेख और आधुनिक तकनीक के माध्यम से संघ की स्थापना, विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में संघ द्वारा बताए गए ‘पंच परिवर्तन’ के पांच आयामों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य को भी दैनिक जीवन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

निर्माणकर्ताओं का किया सम्मान
लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद डॉ. मोहन भागवत ने अनुभवशाला का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अनुभवशाला के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर संघ के मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री, इंदौर विभाग संघचालक मुकेश मोढ और डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदुजा सहित अन्य पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के उमेश वर्मा ने किया, जबकि सचिव राकेश यादव ने आभार व्यक्त किया।

27 सितंबर से आम लोगों के लिए खुलेगी
आयोजकों के अनुसार संघ अनुभव शाला 27 सितंबर से आम लोगों के लिए निःशुल्क खुलेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकेगा।

अनुभवशाला के माध्यम से संघ की सौ वर्ष की यात्रा और उसकी कार्यपद्धति को प्रदर्शनी, वीडियो और अन्य तकनीकी माध्यमों से लोगों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

8 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

30 minutes ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

40 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

43 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 1 hour ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 1 hour ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 2 hours ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 2 hours ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!