राजघराना संपत्ति विवाद: पलासिया का 100 करोड़ कीमत का प्लॉट भी उलझ; निगम को दोबारा आवेदन पर विचार करने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास के महाराज परिवार से जुड़ा करीब 1,239 करोड़ रुपए की संपत्ति का विवाद अब इंदौर के पलासिया स्थित 100 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के प्लॉट तक पहुंच गया है।
नगर निगम और हाईकोर्ट के बीच उलझा
देवास की बीजेपी विधायक गायत्री राजे पवार के परिवार से जुड़े श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव पवार धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की इस संपत्ति को फ्री-होल्ड कराने का मामला नगर निगम और हाईकोर्ट के बीच उलझा हुआ है।
नया आदेश जारी करने के निर्देश दिए
इंदौर हाईकोर्ट ने अब इस मामले में नगर निगम को दोबारा आवेदन पर विचार करने और 90 दिनों के भीतर नया आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने कहा कि निगम ने ट्रस्ट का आवेदन खारिज करते समय कोई ठोस कारण नहीं बताया था।
100 करोड़ से ज्यादा कीमत का है पलासिया का प्लॉट
विवादित प्लॉट पलासिया में ब्लॉक 21 और 22 में स्कीम-2, एबी रोड पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 35 हजार 396 वर्गफीट है।
मौजूदा बाजार कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। ट्रस्ट ने इस जमीन को लीजहोल्ड से फ्री-होल्ड कराने के लिए इंदौर नगर निगम में आवेदन दिया था।
इस पर निगम और ट्रस्ट के बीच लंबे समय तक पत्राचार चलता रहा। बाद में नगर निगम ने आवेदन खारिज कर दिया।
निगम का तर्क था कि संपत्ति को लेकर जिला कोर्ट में पहले से सिविल विवाद चल रहा है।
निगम के फैसले को ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में दी चुनौती
नगर निगम से आवेदन खारिज होने के बाद ट्रस्ट ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
हाईकोर्ट ने पहले निगम को तीन महीने के भीतर नए सिरे से आवेदन पर विचार करने का आदेश दिया। इसके बावजूद निगम ने दोबारा आवेदन खारिज कर दिया।
इसके बाद ट्रस्ट फिर हाईकोर्ट पहुंचा। याचिका में ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि जिला कोर्ट ने संपत्ति पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है।
ऐसे में प्लॉट को फ्री-होल्ड कराने के आवेदन पर विचार किया जाना चाहिए।
हाईकोर्ट ने निगम से मांगे ठोस कारण
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि नगर निगम ने आवेदन खारिज करते समय यह स्पष्ट नहीं किया कि जिला कोर्ट में चल रहे मुकदमे का प्लॉट के फ्री-होल्ड होने से क्या संबंध है।
निगम ने यह भी नहीं बताया कि मुकदमा लंबित होने के कारण ट्रस्ट को लीजहोल्ड जमीन फ्री-होल्ड कराने का अधिकार क्यों नहीं मिल सकता।
कोर्ट ने कहा कि किसी भी आवेदन पर निर्णय लेते समय अधिकारियों को उसके पीछे के कारण स्पष्ट करने चाहिए।
निगम के आदेश में न तो ठोस वजह बताई गई और न ही पर्याप्त तर्क दिए गए।
इसी आधार पर हाईकोर्ट ने नगर निगम को दोबारा आवेदन पर विचार कर 90 दिनों के भीतर नया आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
2021 से चल रहा महाराज परिवार में संपत्ति विवाद
स्वर्गीय महाराज तुकोजीराव पवार के परिवार में संपत्ति को लेकर वर्ष 2021 से विवाद चल रहा है।
उनकी बहन शैलजा राजे पवार ने देवास जिला कोर्ट में परिवार की संपत्ति में एक चौथाई हिस्से की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है।
यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। परिवार के श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव पवार धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के पास भी करोड़ों रुपए की संपत्तियां हैं।
पलासिया का विवादित प्लॉट भी इन्हीं संपत्तियों में शामिल बताया गया है।
ट्रस्ट की संपत्ति 1239 करोड़ रुपए होने का दावा
श्रीमंत महाराज कृष्णाजी राव पवार की चार संतानें थीं। इनमें तुकोजीराव पवार, उत्तराराजे पवार, शैलजाराजे पवार और देविका राजे पवार शामिल हैं।
स्वर्गीय महाराज तुकोजीराव पवार की पत्नी गायत्री राजे पवार देवास से बीजेपी विधायक हैं। उनके बेटे विक्रम पवार डेली कॉलेज बोर्ड के प्रेसिडेंट हैं।
उनकी एक बेटी कनिकाराजे पवार भी हैं। शैलजाराजे पवार की ओर से जिला कोर्ट में दाखिल मामले में दावा किया गया है कि ट्रस्ट की कुल संपत्ति करीब 1,239 करोड़ रुपए की है। इस हिसाब से उनका कथित एक चौथाई हिस्सा करीब 307 करोड़ रुपए बनता है।
याचिका में यह भी दावा किया गया है कि गायत्री राजे पवार और उनका परिवार अलग-अलग अचल संपत्तियों तथा कारोबार से हर महीने करीब एक करोड़ रुपए किराया प्राप्त करता है। शैलजाराजे का कहना है कि इन संपत्तियों में भी उनका हिस्सा बनता है।
फिलहाल परिवार की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद जिला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, पलासिया के प्लॉट को फ्री-होल्ड कराने का मामला हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम के पास दोबारा विचार के लिए पहुंच गया है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!