दिनदहाड़े किसान के घर डकैती: स्कॉर्पियो से आए 8 बदमाश; चौकीदारों को बंधक बनाकर की लूट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के पामाखेड़ी गांव में गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक किसान के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
चौकीदारों के साथ की मारपीट
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे स्कॉर्पियो से आए 8 बदमाश घर में घुसे और वहां मौजूद तीन चौकीदारों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़कर 1 लाख 60 हजार रुपए नकद और 12 बोर की बंदूक लूट ली।
संपन्न किसान के घर हुई वारदात
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वारदात गांव के संपन्न किसान ललित सोलंकी के घर हुई है। बदमाशों ने घर में घुसते ही चौकीदारों से पूछा था कि “ललित कहां है?” जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी परिवार से परिचित हो सकते हैं।
घटना के वक्त घर से बाहर था परिवार
घटना के समय ललित सोलंकी और उनके परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। वारदात की सूचना मिलने पर विकास खिंची, थाना प्रभारी नर्मदानगर थाना, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पिता रह चुके हैं वन समिति के अध्यक्ष
बताया जा रहा है कि ललित के पिता वासुदेव सोलंकी पहले वन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। सोलंकी परिवार के पास गांव में करीब 40 एकड़ कृषि भूमि है और कार, बस सहित कई संसाधन भी हैं।
सीसीटीवी में दिखी स्कॉर्पियो
पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी वन विभाग के कैमरों में नजर आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!