बारिश में भी अब नहीं उखड़ेंगी सड़कें: वॉटर-बेस्ड कोल्ड मिक्स तकनीक का सफल परीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

विजय नगर चौराहे पर हुआ लाइव डेमो, गड्ढों से मिलेगी स्थायी राहत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों को मानसून के दौरान सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर शहर में वाटर बेस्ड कोल्ड मिक्स तकनीक का सफल प्रयोग किया गया।
\विजय नगर चौराहे पर हुए लाइव डेमो के दौरान जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री अभिषेक सिंह, जोनल अधिकारी प्रकाश नागर और टीना सिसौदिया भी मौके पर उपस्थित थे।
बारिश के दौरान परंपरागत हॉट मिक्स तकनीक से की गई मरम्मत अक्सर कुछ ही दिनों में उखड़ जाती है, क्योंकि डामर के लिए सूखी सतह की आवश्यकता होती है। नई तकनीक इस समस्या का सटीक समाधान है।
राजेंद्र राठौर ने बताया कि वाटर-बेस्ड कोल्ड मिक्स को गीले या पानी से भरे गड्ढों में भी सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सामग्री में मौजूद विशेष बाइंडर नमी के संपर्क में आते ही सक्रिय हो जाता है और तेजी से सख्त होकर सड़क की सतह के साथ एक मजबूत पकड़ बना लेता है।
इस उन्नत तकनीक में बिटुमेन इमल्शन, ऑक्सीडाइज्ड बिटुमेन, सॉइल स्टेबलाइज़र और नैनो-सिलिका जैसे आधुनिक रसायनों का मिश्रण किया गया है। इन घटकों का संयोजन सड़क को न केवल अधिक लचीला बनाता है बल्कि इसे नमी और जलभराव से होने वाले कटाव से भी सुरक्षित रखता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रक्रिया में किसी भारी हॉट मिक्स प्लांट या हीटिंग उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। इसे साधारण हैंड टैंपर या प्लेट कॉम्पैक्टर के जरिए भी सुगमता से किया जा सकता है। मरम्मत के मात्र एक से तीन घंटे के भीतर ही सड़क को आम यातायात के लिए खोला जा सकता है, जिससे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव नहीं बढ़ता।
सड़क मरम्मत के लिए प्रभावी विकल्प
कम लागत, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इस तकनीक को निगम के आगामी सड़क मरम्मत अभियानों के लिए प्रभावी विकल्प माना जा रहा है। परीक्षण की सफलता को देखते हुए शहर के पैचवर्क और गड्ढा भराव में इसे लागू करने की तैयारी है।
राजेंद्र राठौर ने स्पष्ट किया है कि यदि इस पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम संतोषजनक रहे तो इंदौर की सड़कों को मानसून के दौरान सुरक्षित रखने के लिए यह मुख्य पद्धति होगी। यह कदम शहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार और आम नागरिकों को सुगम आवागमन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा तकनीकी बदलाव है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!