सड़कों का निर्माण हाई कैपेसिटी मानकों के अनुरूप हो: मंत्री, महापौर ने बैठक में दिए निर्देश- समय सीमा में काम पूरा हो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मास्टर प्लान के तहत बनाई जाने वाली सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में पूरी हों। इन सड़कों निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर हाई-केपेसिटी मानकों के अनुसार किया जाएं।
शहर के वर्ष 2040 मास्टर प्लान को मजबूती देने के लिए 23 नई मास्टर प्लान सड़कों की प्रगति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मास्टर प्लान की ये सड़कं आने वाले वर्षों में मेट्रो, बीआरटीएस, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम,उद्योग और व्यापारिक विस्तार के लिए आधार ढांचा तैयार करेंगी। यह नेटवर्क इंदौर को 2040 के लिए स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर सडक़ में उन्नत ड्रेनेज सिस्टम, बढ़ी हुई व्हीकल कैपेसिटी, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी, और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स को शामिल किया जाए ताकि ये सड़कें आने वाले दशकों तक शहर का भार संभाल सकें।
बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सड़क निर्माण में जो भी बाधाएं पेड़, अतिक्रमण, सेंट्रल लाइनिंग, नर्मदा और सीवरेज लाइन का समन्वय कर उनको हल किया जाए।
बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मास्टर प्लान की सड़कें समय पर तैयार हों, इनके निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
23 प्रमुख सड़कों को लेकर चर्चा
मंत्री व महापौर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में शहर में बनने वाली 23 मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर चर्चा हुई। इनमें टीसीएस-एमआर-5 लिंक रोड, एमआर-10-एमआर-12 लिंक रोड, मच्छी बाजार-चन्द्रभागा पुल, जिंसी चौराहा-लक्ष्मीबाई प्रतिमा, नेमी नाथ चौराहा-जिंसी चौराहा, सुभाष मार्ग गोल मंदिर-रामबाग पुल, सांवेर रोड पेट्रोल पंप-शिवशक्ति नगर, एयरपोर्ट रोड-एमआर-5 लिंक, एमआर-5 बड़ा बांगड़दा-पीएमएवाय मल्टी, भमोरी चौराहा-एमआर-10, राजशाही गार्डन-होटल वॉव, भागीरथपुरा मुख्य मार्ग, एडवांस एकेडमी रिंग रोड, एमआर-9 मालवीय नगर-एलआईजी लिंक, वीर सावरकर प्रतिमा-अटल द्वार, नेहरू प्रतिमा-छांवनी पुल, एबी रोड जीपीओ-सरवटे बस स्टैंड, जमजम चौराहा-स्टार चौराहा, मुसाखेड़ी-सांवरिया धाम, किला मैदान रोड-सदर बाजार, कंडिलपुरा रोड-इंदौर वायर चौराहा, रिंग रोड खजराना मंदिर द्वार जमजम, होटल प्राइड बायपास-सिटी फॉरेस्ट, आरई-2 जीआरपी लाइन-आरटीओ नायता मुंडला शामिल है। इन सभी सड़कों की जानकारी ली गई।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!